दुनिया

अध्यात्म जानने USA से आई थीं भारत, पर छठी मइया ने मोह लिया मन, गाने लगीं Chhath Puja के गीत, VIDEO वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 06:15 PM IST

Chhath Puja 2022: पांच साल पहले नॉर्थ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक सीखने वाली क्रिस्टीन ने स्काइप पर छठ के गीत सीखे थे। हिंदुस्तानी दोस्त विशेष चंद्रा ने सहायता की थी। उन्होंने सही उच्चारण से लेकर गाने को टोन को लाने में मदद की, जिसके बाद वह छठ के कई गीत आसानी से गाने लगीं। वह 12 साल पहले साल 2007 में अध्यात्म को जानने के लिए भारत आई थीं।

Image

क्रिस्टीन हेजो 43 साल की हैं। वह अमेरिका के फ्लोरिडा में रहती हैं। (FB-ChristineGhezzo/IANS)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Chhath Puja 2022: छठ पूजा (Chhath Puja 2022) की धूम इस बार बिहार (Bihar) के पटना (Patna) से लेकर सात समुंदर पार अमेरिका (America) के फ्लोरिडा (Florida) तक है। वहां की रहने वाली क्रिस्टीन हेजो (43) ने इस महापर्व से जुड़े कुछ गीत क्या गाए, वे देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। उनके मुताबिक, वह इस पूजा से दिल से जुड़ी हैं।

बकौल हेजो, "मुझे जब से इस पूजा के बारे में पता चला है, तब से मैं भगवान सूर्य से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करती हूं। मुझे इस त्यौहार में ढेर सारी संस्कृतियों और धर्मों का संगम नजर आता है। छठ के बारे में जानने और समझने के बाद मैंने छठ गीत सीखने के बारे में सोचा था और इस बीच छठी मइया ने मुझे इस कदर मोह लिया कि मैं उन्हीं की होकर रह गई।"

सुनिए, उनका गीत:

पांच साल पहले नॉर्थ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक सीखने वाली क्रिस्टीन ने स्काइप पर छठ के गीत सीखे थे। हिंदुस्तानी दोस्त विशेष चंद्रा ने सहायता की थी। उन्होंने सही उच्चारण से लेकर गाने को टोन को लाने में मदद की, जिसके बाद वह छठ के कई गीत आसानी से गाने लगीं। वह 12 साल पहले साल 2007 में अध्यात्म को जानने के लिए भारत आई थीं।

क्रिस्टीन ने छठ से जुड़े गीत यूट्यूब और फेसबुक सरीखे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर अपलोड किए थे, जिन्हें भारी संख्या में लोग पसंद करने लगे। वे उन पर कमेंट कर के अपनी प्रतिक्रिया भी देते, जिससे क्रिस्टीन का कॉन्फिडेंस बढ़ा। उनके मुताबिक, छठ पर्व से जुड़े गीत सीखने में उन्हें लगभग तीन महीने का समय लगा।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article