LIVE

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर, 2022 Highlights: 15.76 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर, 2022 Highlights: 15.76 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या
आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर, 2022 Highlights: 15.76 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या

आज की ताजा खबर 23 अक्टूबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Highlights: अयोध्या में दीपोत्सव में बना रिकॉर्ड, जलाए गए 15.76 लाख दीप। टी 20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया, विराट कोहली रहे मैन ऑफ द मैच। केरल के राज्यपाल ने सोमवार सुबह तक राज्य के नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का इस्तीफा मांगा। धनतेरस के दो दिन तक चले पर्व पर खूब बिका सोना, चांदी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ऋषि सुनक की वापसी। ऋषि सुनक की उम्मीदवारी के समर्थन में आईं पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन। गृह मंत्रालय ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले दो एनजीओ के एफसीआरए लाइसेंस रद्द किए। सोमालिया के किसमायो शहर में आतंकवादियों ने होटल पर हमला किया। यहां पढ़िए देश और दुनिया से जुड़ी Latest और Breaking News-

OCT 23, 2022 23:48 IST

'विराट ने अकेले ही पटाखा फोड़ दिया', कोहली की पारी का दीवाना हुआ खेल जगत, सचिन से लेकर छेत्री तक ने पढ़े कसीदे

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की अगुवाई में खेल जगत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की नाबाद 82 रनों की ऐतिहासिक पारी की तारीफ की। मेलबर्न क्रिकेट मैदान में 90,000 से अधिक दर्शकों के सामने कोहली ने विपरीत परिस्थितियों में 53 गेंदों में नाबाद 82 रन की खेल कर रविवार को भारत को चार विकेट की यादगार जीत दिलाई। तेंदुलकर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोहली की पारी को अद्भुत करार दिया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 23:47 IST

Himachal Election: वीरभद्र के बिना कितनी मजबूत है कांग्रेस, इतिहास बदलेगा या पंजे की हार रहेगी जारी?

हिमाचल में ऐसे तो कई दशकों से इतिहास रहा है कि हर चुनाव में सत्ता परिवर्तन हो जाता है, लेकिन इस बार ये इतिहास बदलेगा या पीएम मोदी के दम पर भाजपा नया इतिहास लिखेगी? कांग्रेस के लिए ये चुनाव काफी मुश्किल होने वाला है। कारण है उसके सबसे बड़े नेता वीरभद्र सिंह इस चुनाव में नजर नहीं आएंगे, वो अब इस दुनिया में नहीं है, हालांकि उनके परिवार के भरोसे ही कांग्रेस चुनावी मैदान में है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 23:47 IST

'दीपावली शुरू...', अमित शाह समेत बीजेपी नेताओं ने पाक के खिलाफ भारत की जीत पर ऐसे जताई खुशी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मेलबर्न में टी 20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत की जीत और विराट कोहली (Virat Kohli) की शानदार पारी की सराहना की। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि टी20 वर्ल्ड कप शुरू करने का एक सही तरीका...दीपावली (Deepawali) शुरू। क्या शानदार पारी है विराट कोहली। पूरी टीम को बधाई। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 22:33 IST

अयोध्या के भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव के गवाह बने पीएम मोदी, 15.76 लाख दीपों से सजे सरयू के घाट

अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय...कल्पनातीत सौंदर्य। 15.76 लाख दीपों से जगमगाती रामनगरी को जिसने भी देखा, अपलक निहारता ही रह गया। श्रद्धालु हों या सैलानी, सभी अवधपुरी के कण-कण, रज-रज में अपने राम को निहार रहे थे यानी हर ओर राम, सब में राम, जय श्रीराम। रविवार को अयोध्या दीपोत्सव में आस्था, आह्लाद और आत्मीयता के दीप जले। श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण कार्य 50 फीसदी पूरे होने के उपरांत सहज आह्लाद के साथ आत्मीयता के भावों को संजोए हुए आराध्य प्रभु के प्रति आस्था निवेदित करते हुए सरयू तीरे जल रहे 15.76 लाख दीपों के बीच निहाल श्रद्धालुओं का हर्ष, उमंग और उल्लास देखते ही बन रहा था। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 22:32 IST

Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव रामराज्य के संकल्प का महा उत्सव- अयोध्या में बोले CM योगी, विपक्ष को घेरा

अयोध्या में रविवार को भव्य दीपोत्सव मनाया गया। पीएम मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने ही दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज दिव्य रामरस के अमृत प्रकाश से दीप्त होकर मां सरयू का तट 'राममय' हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 21:45 IST

Ind - PAK T20 Match: विराट कोहली की शानदार पारी पर पत्नी अनुष्का का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- मेरी जिंदगी का बेस्ट मैच...

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीत लिया। हर कोई भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की तारीफ कर रहा है। अभिषेक बच्चन, कार्तिक आर्यन से लेकर सुष्मिता सेन तक ने भारत की जीत पर खुशी जताई है। अब विराट कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने पोस्ट लिखा है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में पति की तारीफ करते हुए लिखा है कि ये मेरी जिंदगी का सबसे बेस्ट मैच था। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टा पर टीवी पर मैच देखते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 21:44 IST

IND vs PAK: 'उसने मुझे बताया कि...', कोहली का खुलासा, मैच विनिंग पारी पर अनुष्का ने यूं किया रिएक्ट

दिग्गज भारतीय बल्लेबबाज विराट कोहली रविवार को एख बार फिर अपने रंग में नजर आए। उन्होंने टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली। कोहली ने मुश्किल हालात में 53 गेंद में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। कोहली ने हार्दिक पांड्या (40) के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 रन की अहम साझेदारी की। पाकिस्तान ने 160 रन का टारगेट दिया था, जिसे भारत ने आखिरी गेंद पर हासिल किया। कोहली की पारी की फैंस, पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट विशेषज्ञ जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं, कोहली ने खुद अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के रिएक्शन के बारे में बताया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 21:43 IST

कैब अध्यक्ष पद की दौड़ से हटे सौरव गांगुली, उनके भाई के चुने जाने का रास्ता साफ

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली रविवार को बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पद की दौड़ से हट गए जिससे उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली का 31 अक्टूबर को वार्षिक आम बैठक में शीर्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया। गांगुली ने नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र नहीं भरा। उन्होंने ईडन गार्डंस पर पत्रकारों से कहा,‘‘ मैंने कहा था कि मैं तभी अपनी दावेदारी पेश करूंगा जब चुनाव होंगे। चुनाव नहीं हो रहे हैं और इसलिए सभी को निर्विरोध चुना जाएगा।’’ पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 21:43 IST

T20 World Cup: अपनी ऐतिहासिक पारी के दौरान विराट कोहली ने तोड़े रोहित शर्मा के दो रिकॉर्ड

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंद में 82 रन की नाबाद पारी खेली। इस विराट पारी के बल पर भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2022 में विजयी आगाज करने के साथ पाकिस्तान पिछले साल मिली हार का हिसाब चुकता कर लिया। विराट कोहली ने अपनी धमाकेदारी के बल पर हिटमैन रोहित शर्मा के दो रिकॉर्ड तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 21:33 IST

IND vs PAK T20: विराट की आतिशी पारी के कप्तान बाबर आजम भी हुए मुरीद, बोले- आज कोहली ने जो किया...

भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप 2022 में अपने अभियान का विजयी आगाज किया है। विराट कोहली की पारी ने मेबलर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया। पाकिस्तान ने 160 रन का लक्ष्य दिया और भारत ने 6 विकेट गंवाकर आखिरी गेंद पर जीत अपने नाम कर ली। कोहली ने हार्दिक पांड्या (40) के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 रन की पार्टनरशिप की, जो निर्णयाक साबित हुई। 'चेज मास्टर' कोहली ने 53 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 21:32 IST

15.76 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की अयोध्या, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की अयोध्या के प्रति प्रतिबद्धता ने एक बार फिर इस प्राचीन नगरी को वैश्विक रिकॉर्ड सूची में दर्ज कराया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness Book of World Records) के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) के इस 'भव्य दीपोत्सव' को देखा-परखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को नवीन विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया। कीर्तिमान रचने में अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के शिक्षकों व छात्रों की बड़ी भूमिका रही। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 19:37 IST

पाकिस्तान के खिलाफ धमाल मचाने के बाद बोले किंग कोहली, 'ये है मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी'

विराट कोहली ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 53 गेंद में नाबाद 82 रन की पारी खेलकर टीम को 4 विकेट से यादगार जीत दिला दी। भारतीय टीम ने जीत के लिए 31 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे और बेहद दबाव में थी। ऐसे में विराट ने हार्दिक पांड्या के साथ शतकीय साझेदारी करके टीम पहले तो मुश्किल से निकाला और टीम को जीत की दहलीज पार कराकर ही दम लिया। टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत के साथ शुरुआत की है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 19:37 IST

PM Modi in Ayodhya: आज अयोध्या जी, दीपों से दिव्य हैं, भावनाओं से भव्य हैं- दीपोत्सव कार्यक्रम को शुरू कर बोले पीएम

पीएम मोदी दिवाली की पूर्व संध्या यानि कि छोटी दिवाली के अवसर पर अयोध्या में हैं। इस दौरान उन्होंने दीपोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। अयोध्या पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने भगवाम राम की पूजा-अर्चना की और राम मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 19:36 IST

IND vs PAK T20: 'वह मैदान पर आ जाते', दिवंगत पिता को यादकर इमोशनल हुए हार्दिक पांड्या, छलक पड़े दौड़कर आंसू

भारतीय टीम ने टी20 विश्वकप 2022 में विजयी आगाज किया। भारत ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया। भारत की रोमांचक जीत में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तीन विकेट चटकाने के अलावा मुश्किल वक्त में 37 गेदों में 40 रन की पारी खेली। हार्दिक ने विराट कोहली (53 गेंदों में नाबाद 82) के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 रन की निर्णायक साझेदारी की। हार्दिक मैच के बाद अपने दिवंगत पिता हिमांशु पांड्या को यादकर इमोशनल हो गए। हिमांशू का पिछले साल दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 19:35 IST

शिवसेना खत्म...उद्धव के चार और विधायक पाला बदलने के लिए तैयार- नारायण राणे का दावा, खुद भी थे कभी ठाकरे के साथ

महाराष्ट्र में शिवसेना खत्म हो जाएगी...ऐसा दावा केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने किया है। राणे ने दावा किया है कि उद्धव गुट के और चार विधायक कभी भी पाला बदल सकते हैं। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े के चार विधायक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ समूह में शामिल होने के लिए उनके संपर्क में हैं। राणे ने दावा किया कि शिवसेना नहीं बची है और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट लगभग खत्म हो चुका है। राणे ने कहा- "शिवसेना अब अस्तित्व में नहीं है। 56 विधायकों में से मुश्किल से पांच से छह विधायक बचे हैं। वे भी रास्ते में हैं। चार विधायक मेरे संपर्क में हैं। वे किसी भी समय शामिल हो सकते हैं।" पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 19:35 IST

विराट ने PAK को किया पस्तः बने 'प्लेयर ऑफ दि मैच', गावस्कर लगे उछलने; भज्जी बोले- जहां 'मैटर' बड़े, वहां कोहली खड़े

दिवाली (Diwali) से ठीक एक रोज पहले (छोटी दिवाली पर) पाकिस्तान (Pakistan)के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) ने आक्रामक पारी खेलकर टीम इंडिया (India) को चार विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में हुए इस सुपर-12 वाले मुकाबले में उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी खेली, जिसमें उनका 154.74 का स्ट्राइक रेट रहा। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 18:00 IST

Gujarat Election: अब तक 13 चुनाव हुए, लेकिन महिला उम्मीदवारों का हाल रहा बेहाल; नौ फीसदी भी नहीं पहुंच सकीं विधानसभा

गुजरात में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बेटी बचाओ और गौरव नारी नीति जैसी करीब डेढ़ दर्जन योजनाएं लंबे समय से चल रही हैं। कई क्षेत्रों में इसके अच्छे परिणाम भी दिखे हैं, लेकिन जब बात चुनावी राजनीति की आती है तो यहां महिलाएं आज भी पीछे ही हैं। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 17:59 IST

ऋषि सुनक ने पीएम पद की दावेदारी पेश करने का किया ऐलान, ट्वीट कर बताया अपना प्लान

भारतीय मूल के पूर्व ब्रिटिश वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने रविवार को ब्रिटेन (Britain) के प्रधानमंत्री के रूप में लिज ट्रस की जगह नए नेता के चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की औपचारिक घोषणा कर दी और अर्थव्यवस्था में सुधार की प्रतिबद्धता जताई। 42 साल के सुनक संसद में कम से कम 128 टोरी सदस्यों के समर्थन के साथ कंजरवेटिव पार्टी के नेता की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। उधर पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के समर्थकों का दावा है कि जॉनसन को कंजरवेटिव पार्टी के नेता की दौड़ में जरूरी आवश्यक 100 सांसदों का समर्थन हासिल है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 17:59 IST

IND vs PAK T20: 'उड़ती आफत' लील गई पाक टीम का कैच, भड़के रोहित, हार्दिक भी यूं झल्लाए; देखें VIDEO

टीम इंडिया (India) के कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) रविवार (23 अक्टूबर, 2022) को पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ हुए मैच में उस वक्त निराश और नाराज आए, जब स्पाइडर कैम ने अहम मौके पर उनका कैच का मौका गंवा दिया था। पढ़ें पूरी खबर
OCT 23, 2022 17:58 IST

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने अपनाई ये अनोखी रणनीति, बनी हार जीत का अंतर

भारत ने पाकिस्तान को अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया है। इंडिया बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच के दौरान टीम इंडिया (Team India) के मैनेजमेंट ने एक बेहतरीन रणनीति अपनाई है। जो गेंदबाजी के दौरान टीम इंडिया के काफी काम आई है। भारतीय टीम मैनेजमेंट (Team India Management) ने समय और खिलाड़ियों की एनर्जी के लिए एमसीजी की बाउंड्री पर अपने सहयोगी स्टाफ और एक्स्ट्रा खिलाड़ियों को तैनात किया कर दिया है। जब भी गेंद बाउंड्री पर जाती तो वहां तैनात व्यक्ति उसे वापस खिलाड़ी की तरफ फेंक देता है। पढ़ें पूरी खबर