देश

'आप जल्दी शादी करिए...'जब दिल्ली में मशहूर मिठाई वाले ने राहुल गांधी से कहा ऐसा, कैसा था रिएक्शन-Video

राहुल गांधी दिल्ली की मशहूर घंटेवाला मिठाई की दुकान पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कुछ मिठाइयां बनाने में अपना हाथ भी आजमाया।राहुल गांधी ने इसका वीडियो सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया।

Image

राहुल गांधी (फोटो: canva)

पुरानी दिल्ली की एक मशहूर मिठाई दुकान के मालिक ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से दीपावली के अवसर पर मुलाकात के दौरान कहा कि वह उनके परिवार की कई पीढ़ियों को अपनी मिष्ठान सेवा उपलब्ध करा चुके हैं और अब वह उनकी (राहुल) शादी का इंतजार कर रहे हैं। मिठाई दुकान के मालिक ने कहा कि राहुल गांधी को जल्द शादी करनी चाहिए।

राहुल गांधी दीपावली के अवसर पर घंटेवाला मिठाई की दुकान पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कुछ मिठाइयां बनाने में अपना हाथ भी आजमाया।

राहुल गांधी ने इसका वीडियो सोमवार को अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया।

इस वीडियो में मिठाई की दुकान के मालिक यह कहते सुने जा सकते हैं, 'हमने आपके नाना (जवाहरलाल नेहरू), दादी (इंदिरा गांधी), पापा (राजीव गांधी) और दीदी (प्रियंका गांधी) को सर्व किया है। बस अब एक चीज का इंतजार है, आपसे गुजारिश है कि जल्दी शादी करिए। आपकी शादी का इंतजार है। सबसे पहले आप शादी करिए। उसकी मिठाई भी आप हमसे लीजिए। हम उसका इंतजार कर रहे हैं।'

कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ मुस्करा कर रह गए...

राहुल गांधी ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया और सिर्फ मुस्करा कर रह गए।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ' पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आज़माया। सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है - ख़ालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली।'

'आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे ख़ास बना रहे हैं?'

उनका कहना है कि दीपावली की असली मिठास सिर्फ़ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है। राहुल गांधी ने कहा, 'आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे ख़ास बना रहे हैं?'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article