देश

पुणे में पानी की टंकी गिरने से पांच श्रमिकों ने तोड़ा दम, 5 घायल; जांच में जुटे अधिकारी

Pune: महाराष्ट्र के पुणे जिले में श्रमिकों के एक शिविर में पानी की अस्थायी टंकी गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पिंपरी चिंचवड के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेसी ने कहा कि प्रतीत होता है कि पानी के दबाव के कारण टंकी फट गई, जिससे वह ढह गई।

Image

पांच श्रमिकों की हुई मौत

Photo : iStock

Pune: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बृहस्पतिवार सुबह श्रमिकों के एक शिविर में पानी की अस्थायी टंकी गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना पिंपरी चिंचवड शहर के भोसरी इलाके में उस वक्त हुई जब कुछ मजदूर पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे।

पिंपरी चिंचवड के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वसंत परदेसी ने कहा कि प्रतीत होता है कि पानी के दबाव के कारण टंकी फट गई, जिससे वह ढह गई। उन्होंने बताया कि पानी की टंकी के नीचे मौजूद मजदूर मलबे में दब गए।

एक अन्य अधिकारी ने बताया, "तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच अन्य घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।" उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है कि यह स्थल किसका है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!