UAPA: भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत 23 लोगों को आतंकवादी घोषित किया है। इनमें हाफिज सईद, मुश्ताक अहमद जरगर जैसे नाम शामिल हैं। संसद के बजट सत्र के दौरान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जानकारी दी कि यूएपीए के तहत 23 लोगों को आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है। 1967 से 2022 के दौरान और आज तक और उनके नाम अधिनियम की चौथी अनुसूची में जोड़े गए हैं।
वहीं, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) ट्रिब्यूनल ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके सहयोगियों पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को बरकरार रखा है, जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा ने आज यह फैसला सुनाया। निर्णय पारित करने के बाद UAPA ट्रिब्यूनल ने निर्णय को गृह मंत्रालय को भेज दिया।
ये नाम हैं -
हाफिज तल्हा सईद
मोहिउद्दीन औरंगजेब आलमगीर
अली काशिफ जान
मुश्ताक अहमद जरगर
आसिफ अहमत नेंगारू
शेख सजाद
अर्जुमंद गुलजार डार
इम्तियाज अहमद कांडू
शौकत अहमद शेख
बासित अहमत रेशी
हबीबुल्लाह मलिक
बशीर अहमद पीर
इरशाद अहमद
रफीक नाई
जफर इकबाल
बिलाल अहमद बेग
शेख जमील उर रहमान
एजाज अहमद अहंगर
मो. अमीन खुबैब
अरबाज अहमद मीर
आसिफ मकबूल डार
अर्शदीप सिंह गिल
हरविंदर सिंह संधू
