देश

एक के बाद एक Air India की 16 फ्लाइट्स डायवर्ट, लंदन से लेकर न्यूयॉर्क तक का प्लेन बीच रास्ते से वापस लौटा

Air India: शुक्रवार सुबह अचानक से एयर इंडिया की 16 अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स को बीच रास्ते ही मोड़ दिया गया। कई प्लेन वापस इंडिया आ रहे हैं तो कुछ को दुनिया के अन्य शहरों के लिए डायवर्ट किया गया है। दरअसल इजराइल के ईरान पर हमले के बाद से दोनों देशों के एयरस्पेस बंद हो गए हैं, जिसके कारण फ्लाइट्स सेवाओं पर असर पड़ा है।

Image

एयर इंडिया की कई फ्लाइट डायवर्ट (फाइल फोटो- Air india)

Air India: एयर इंडिया की एक के बाद एक 16 फ्लाइट्स बीच रास्ते ही डायवर्ट कर दी गई है। जिसमें से कई वापस भारत की ओर आ रहे हैं तो कुछ को दुनिया के अन्य शहरों की ओर मोड़ दिया गया है। दरअसल आज सुबह अचानक इजराइल ने ईरान पर हमला बोला, जिसके बाद दोनों देशों का एयरस्पेस बंद हो गया और हवाई यातायात पर असर पड़ गया। इसी की चपेट में एयर इंडिया की ये सारी फ्लाइट्स भी आ गईं।

एयर इंडिया ने क्या कहा

एयर इंडिया ने एक बयान में इस विमानों को जानकारी देते हुए कहा कि ईरान में उभरती स्थिति, उसके बाद उसके हवाई क्षेत्र के बंद होने और हमारे यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर, एयर इंडिया की निम्नलिखित उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या उनके मूल स्थान पर वापस भेजा जा रहा है।

एयर इंडिया की कौन-कौन सी फ्लाइट हुई डायवर्ट

  1. AI-130 – लंदन हीथ्रो-मुंबई – वियना डायवर्ट किया गया
  2. AI-102 – न्यूयॉर्क-दिल्ली – शारजाह डायवर्ट किया गया
  3. AI-116 – न्यूयॉर्क-मुंबई – जेद्दा डायवर्ट किया गया
  4. AI-2018 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली – मुंबई डायवर्ट किया गया
  5. AI-129 – मुंबई-लंदन हीथ्रो – मुंबई वापस आ रहा है
  6. AI-119 – मुंबई-न्यूयॉर्क – मुंबई वापस आ रहा है
  7. AI-103 – दिल्ली-वाशिंगटन – दिल्ली वापस आ रहा है
  8. AI-106 – नेवार्क-दिल्ली – दिल्ली वापस आ रहा है
  9. AI-188 – वैंकूवर-दिल्ली – जेद्दा डायवर्ट किया जा रहा है
  10. AI-101 – दिल्ली-न्यूयॉर्क – फ्रैंकफर्ट/मिलान डायवर्ट किया जा रहा है
  11. AI-126 – शिकागो-दिल्ली – जेद्दाह की ओर मोड़ा जा रहा है
  12. AI-132 – लंदन हीथ्रो-बेंगलुरु – शारजाह की ओर मोड़ा जा रहा है
  13. AI-2016 – लंदन हीथ्रो-दिल्ली – वियना की ओर मोड़ा जा रहा है
  14. AI-104 – वाशिंगटन-दिल्ली – वियना की ओर मोड़ा जा रहा है
  15. AI-190 – टोरंटो-दिल्ली – फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ा जा रहा है
  16. AI-189 – दिल्ली-टोरंटो – दिल्ली की ओर लौट रहा है

एयर इंडिया कर रहा वैकल्पिक व्यवस्था

एयर इंडिया ने कहा कि "इस अप्रत्याशित व्यवधान के कारण अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और इसे कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जिसमें यात्रियों के लिए आवास की व्यवस्था करना भी शामिल है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।"

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article