World Vegan Day 2023: हर साल 1 नवंबर को वर्ल्ड वीगन डे (World Vegan Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों वीगन डाइट के फायदों के बारे में लोगों को बताना है। इन दिनों वीगन डाइट का चलन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी वीगेन हो चुके हैं। अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये वीगन डाइट होता क्या है। बता दें कि वीगन वाले लोग अपनी डाइट में मीट,अंडा,डेयरी प्रोडक्ट्स को भी शामिल नहीं करते हैं। वर्ल्ड वैगन डे के जरिए लोगों को शाकादारी खाने के फायदे के बारे में बताया जाता है और साथ ही वीगन डाइट के प्रति लोगों को रूचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाता है।
वर्ल्ड वीगन डे का इतिहास - History of World Vegan Day
पहली बार वर्ल्ड वीगन डे 1 नवंबर, 1994 को मनाया गया था। इस दिन को पहली बार यूके वेगन सोसाइटी ने सेलिब्रेट किया था। इस सोसाइटी की स्थापना लुईस वालिस ने की थी। शाकाहारी दिवस की 50 वीं वर्षगांठ पर वेगन सोसायटी के अध्यक्ष ने इसे यादगार बनाने और लोगों में शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देने के लिए वीगन दिवस को हर साल मनाने की घोषणा की थी।
वर्ल्ड वीगन डे मनाने का उद्देश्य - Significance of World Vegan Day
वर्ल्ड वीगन डे को मनाने का उद्देश्य शाकाहारी भोजन के प्रति लोगों को जागरूक और इसके फायदों के बारे में बताना है। शाकाहारी भोजन आपको ना केवल हेल्दी बल्कि फिट भी रखता है। वीगन डाइट का सेवन करने से आप खुद को कई तरह की बीमारियों से भी दूर रख सकते हैं। वीगन डाइट की मदद से आप खुद को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचा सकते हैं।
क्या है वर्ल्ड वीगन डे 2023 का थीम - Theme of World Vegan Day 2023
वर्ल्ड वीगन डे 2023 का थीम फ्यूचर नॉर्मल' है, जो शाकाहार की खोज और उसे अपनाने के महत्व पर जोर देता है।
