हेल्थ

World Hand Hygeine Day: साबुन या सैनिटाइजर- हाथ साफ करने के लिए क्या है बेहतर, दिन में कितनी बार धोने चाहिए हाथ, कब कब करने चाहिए हैंड वॉश

How And When To Wash Hands: संपूर्ण शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि आप अपने हाथों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। हाथों के जरिए बैक्टीरिया और संक्रमण के कण शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जो व्यक्ति बीमार बनाने में जरा भी समय नहीं लगाते। इनकी वजह से आप गंभीर बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। यहां जानें कब और कैसे धोने चाहिए हाथ।

Image

Why Hand Hygiene Is Important

How And When To Wash Hands: जब सेहतमंद रहने की बात आती है, तो ज्यादातर लोग इसके लिए अच्छी डाइट और एक्सरसाइज पर फोकस करना शुरू कर देते हैं। लेकिन फिर भी लोग आए दिन बीमार पड़ते रहते हैं। क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? स्वस्थ खानपान बेहतर स्वास्थ्य की नींव है, लेकिन साफ-सफाई का ध्यान रखना भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। साफ-सफाई का अर्थ सिर्फ भोजन को साफ तरीके से पकाना या अपने आसपास सफाई रखना भर ही नहीं, बल्कि इसमें शारीरिक स्वच्छता की भी बहुत अहम भूमिका होती है। जिन हाथों से हम भोजन करते हैं, उनकी सफाई को हमेशा नजरअंदाज किया जाता है। लोग बिना हाथ साफ किए ही भोजन करना शुरू कर देते हैं, जबकि हमारे हाथों पर कितने हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।

आप भले ही कितना भी स्वस्थ भोजन क्यों न कर रहे हों, लेकिन जब आप गंदे हाथों से भोजन करते हैं, तो इसके साथ आप कई हानिकारक बैक्टीरिया भी निगल लेते हैं, जो पेट में जाने के बाद आपके स्वस्थ भोजन को भी दूषित कर देते हैं। एक बार जब हाथों से बैक्टीरिया और संक्रमण के कण शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, तो ये व्यक्ति बीमार बनाने में जरा भी समय नहीं लगाते। इनकी वजह से आप गंभीर बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए संपूर्ण शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है कि आप अपने हाथों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। आज के इस लेख में हम आपको समझाएंगे आखिर सेहतमंद रहने के लिए हाथों को स्वच्छ रखने की आदत अपनाना क्यों महत्वपूर्ण है।

हाथ की स्वच्छता क्यों महत्वपूर्ण है - Why Hand Hygiene Is Important

हम सभी ने कोरोना महामारी के समय अपने हाथों को खूब धोया और सैनिटाइज किया है। क्योंकि उस दौरान महामारी के प्रसार को रोकने के लिए यह सबसे जरूरी उपायों से में से एक था। पुणे के मणिपाल अस्पताल में कंसल्टेंट संक्रमण रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रुथू ढेकणे बताते हैं कि हम भी दिन भर में तरह-तरह के लोगों से मिलते हैं, उनसे हाथ मिलाते हैं, गले मिलते हैं, दिनभर में न जाने कितनी चीजों को छूते हैं। हर एक चीज जिसे आप छूते हैं, उस पर हानिकारक कीटाणु, बैक्टीरिया, संक्रमण या वायरस के कण होते हैं, जो हमारे हाथों से चिपक जाते हैं। अब इन्हीं हाथों से हम अन्य चीजों को छूते हैं, इनसे भोजन करते हैं, इनसे अपना चेहरा छूते हैं।

अब ऐसे में हम कई तरह से हानिकारक बैक्टीरिया को अपने शरीर में प्रवेश करने का रास्ता देते हैं। ये बैक्टीरिया त्वचा, भोजन और नाक के जरिए हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। अब शरीर में घुसने के बाद ये हमारे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और श्वसन संक्रमण के रूप में गंभीर जटिलताओं को जन्म दे सकते हैं। खासकर छोटे बच्चे, बुजुर्ग और ऐसे लोगों में जिनकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि हाथों को स्वस्थ रखना सेहत के लिहाज से कितना महत्वपूर्ण है।

हाथों के जरिए हानिकारक बैक्टीरिया और कीटाणु कैसे फैलते हैं?

How does Bacteria Spread By Hands

How does Bacteria Spread By Hands

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, हाथों से रोगाणु एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में या सतह से दूसरे व्यक्ति में फैल सकते हैं कई तरह से फैल सकते हैं जैसे,

  • गंदे हाथों से किसी चीज या सतह को छूते हैं, या पहले से गंदी चीज को छूते हैं
  • खांसने, छींकने या नाक साफ करने के बाद लोगों से मिलते हैं, चीजों को छूते हैं
  • जब आप अपने गंदे हाथों से नाक, हाथ और आंखों को छूते हैं
  • गंदे हाथों से भोजन या कोई ड्रिंक तैयार करते हैं

स्वस्थ रहने के लिए हाथों को कब-कब धोना चाहिए?

When To Wash Hands

When To Wash Hands

  • खाना बनाने से पहले, बनाने के दौरान और बाद में हाथ जरूर धाएं।
  • खाने से पहले और बाद में हाथ धोने न भूलें
  • अगर किसी बीमार व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं, तो बार-बार हाथ धाएं।
  • जब भी चोट, घाव या कट को साफ करें, तो हाथ जरूर धोएं।
  • शौचालय प्रयोग करने के बाद हाथ धोना न भूलें।
  • अगर आपने किसी पशु या जानवर को छुआ है।
  • बच्चों की डायपर चेंज की है।
  • साफ-सफाई करने और कूड़ा फेंकने के बाद।
  • नाक, कान साफ करने, खांसने या छींकने के बाद हाथ धोना जरूरी है।हाथों को स्वस्थ रखना कैसे आपको सेहतमंद रखता है?

डॉ. प्रुथू ढेकणे के अनुसार, जितने भी गंभीर वायरस या वायरल संक्रमण होते हैं, उनके फैलने की संभावना हाथों से बनी रहती है। फिर चाहे वह कोरोना वायरस हो, आंखों का संक्रमण, हेपेटाइटिस, फ्लू, मौसमी संक्रमण या अन्य कोई भी बीमारी, हाथों के द्वारा फैल सकती है। इनके प्रसार को रोकने और बचाव, दोनों के लिए ही हाथों की स्वच्छता को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। हाथों के द्वारा ही रोगाणु या कीटाणु एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलते हैं।

हाथों को धोने और स्वस्थ रखने का सही तरीका क्या है?

How To Wash Hands Step By Step

How To Wash Hands Step By Step

  • जब भी आप अपने हाथ धोएं, तो बहते और चलते पानी में सबसे पहले हाथों को गीला करें।
  • अब अपने हाथों पर साबुन या हैंडवॉश लगाएं
  • हाथों को अच्छी तरह आपस में रगड़कर झाग बनाएं
  • अब हाथों के चारों तरफ इसे मलें।
  • नाखूनों की भी अच्छी तरह सफाई करें।
  • 20 सेकंड तक रगड़ने के बाद फिर से चलते पानी से हाथ धोएं
  • टूटी या नलके की सफाई का भी ध्यान रखें।

अगर साबुन और पानी आसानी से उपलब्ध नहीं है, तो अल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करें।

हाथों को स्वच्छ रखने के लिए क्या ज्यादा बेहतर है साबुन या सैनिटाइजर?

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के अनुसार, अधिकांश स्थितियों में कीटाणुओं से छुटकारा पाने के लिए साबुन और पानी से हाथ धोना सबसे अच्छा तरीका है। हां, अगर जहां पर आपके साबुन और पानी मौजूद नहीं है, ऐसी स्थिति में सैनिटाइजर का प्रयोग किया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि सैनिटाइजर का प्रयोग करना कीटाणुओं को मारने में अधिक प्रभावी है। इनकी तुलना में साबुन ज्यादा बेहतर विकल्प है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article