हेल्थ

World Brain Day: बच्चों को आज से खिलाना शुरू करें ये 5 फूड, झट से याद होंगी चीजें, बुढ़ापे तक कमजोर नहीं होगी याददाश्त

Foods To Increase Brain Power In Hindi: बच्चों की याददाश्त को बेहतर बनाने के लिए कुछ खास चीजें रोज खिलानी चाहिए। इससे उनकी ब्रेन फंक्शन बेहतर होती है और दिमाग भी तेज होता है। ऐसे में उन्हें पढ़ाई के दौरान फोकस करने और चीजें याद रखने में भी परेशानी नहीं होती है।

Image

Foods To Increase Brain Power In Hindi

Foods To Increase Brain Power In Hindi: हर साल 22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे (World Brain Day) मनाया जाता है। इस दिवस के जरिए लोगों के लिए दिमाग या मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों से बचने और ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। आजकल हम देखते हैं कि लोगों के साथ याददाश्त से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं। उन्हें छोटी-छोटी चीजें तक याद नहीं रहती हैं। लोग हाल ही में हुई घटनाओं को भूल जाते हैं। बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त से जुड़ी समस्याएं होना बहुत आम बात है। लेकिन आजकल हम देखते हैं कि लोग कम उम्र में इस तरह की समस्याओं का सामना करने लगे हैं। हालांकि, इसके पीछे पोषण की कमी से लेकर पर्याप्त नींद न लेने तक, कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

बच्चों के साथ भी यह काफी देखने को मिलती है कि वे कोशिश तो बहुत करते हैं, लेकिन उन्हें चीजें जल्दी याद नहीं होती हैं। पढ़ाई के दौरान भी उनका मन नहीं लगता है और वे ठीक से फोकस नहीं कर पाते हैं। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए क्या करें? आपको बता दें कि बच्चों की डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने से उनके दिमाग के बेहतर विकास में मदद मिल सकती है। यहां जानें बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए आप उन्हें क्या कुछ खिला सकते हैं....

दिमाग तेज करने के लिए बच्चों को खिलाएं ये चीजें - Foods For Children To Boost Brain Power In Hindi

बादाम (Almonds)

जब दिमाग तेज करने की बात आती है, तो सबसे पहले इस ड्राई फ्रूट को खाने की सलाह दी जाती है। यह विटामिन ई और ओमेगा-3 जैसे हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। जो मस्तिष्क को कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और बेहतर ब्रेन फंक्शन में मदद करते हैं। रोज बच्चों को 4-5 रातभर पानी में भीगे बादाम जरूर खिलाएं।

अखरोट (Walnuts)

बादाम का तरह अखरोट भी एक बेहतरीन ब्रेन बूस्टिंग फूड है। यह दिखने में भी दिमाग के जैसा ही होता है। इसमें ओमेगा -3 फैट और विटामिन के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। रोज बच्चों को 1-2 अखरोट जरूर खिलाने चाहिए।

देसी घी (Desi Ghee)

बच्चे के संपूर्ण शारीरिक विकास के लिए देसी घी एक बेहतरीन फूड है। यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। नियमित 1 चम्मच देसी घी बच्चों को सब्जी या रोटी के ऊपर डालकर खिलाएं। इससे उनका दिमाग तेजी होगा। यह ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने के लिए बहुत आवश्यक है।

हरी सब्जियां (Green Vegetables)

सभी तरह की हरी सब्जियां खासकर हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ ऐसे कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो शरीर के बेहतर विकास में मदद करती हैं। ये दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान से बचाती हैं और ब्रेन फंक्शन में सुधार करती हैं।

फल (Fruits)

कोशिश करें कि बच्चों को सभी तरह के मौसमी फल जरूर खिलाएं। ये शरीर की पोषण की जरूरत को पूरा करते हैं और गंभीर बीमारियों को भी दूर रखते हैं। इनका सेवन करने से बच्चे सेहतमंद रहते हैं। दिमाग की सेहत को बनाए रखने के लिए भी इनका सेवन बहुत लाभकारी है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article