हेल्थ

जिम में खूब पसीना बहाने के बाद भी 1 इंच भी अंदर नहीं हो रहा पेट? तो आप कर रहे हैं ये 5 गलतियां

Mistakes To Avoid During Workout For Weight Loss: वर्कआउट के दौरान लोग ऐसी कई गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से उनका वजन कम नहीं होता है। अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और नियमित एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको कुछ गलतियों से बचना चाहिए। जानें इनके बारे में..

Image

Mistakes To Avoid During Workout For Weight Loss

Mistakes To Avoid During Workout For Weight Loss: जब वजन कम करने की बात आती है, तो ज्यादातर लोगों के मन में सबसे पहले जिम जाने का विचार आता है। जिम में जाकर एक्सरसाइज करना हमेशा सेहत के लिए लाभकारी होता है। यह वजन घटाने का एक बहुत ही प्रभावी तरीका है। क्योंकि वेट लिफ्टिंग करने से सिर्फ सिर्फ एक्सरसाइज के दौरान ही कैलोरी बर्न नहीं होती है, बल्कि एक्सरसाइज के बाद भी आपका शरीर लगातार अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने का सबसे प्रभावी तरीका है। लेकिन बहुत से लोगों के साथ अक्सर यह समस्या देखने को मिलती है कि वे लंबे समय से जिम जाकर एक्सरसाइज कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं हो रहा है। लगातार एक्सरसाइज करने के बाद भी उनका वजन कम क्यों नहीं हो रहा है, इसको लेकर लोग काफी परेशान रहते हैं। वे अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर उन्हें रिजल्ट क्यों नहीं मिल रहे हैं? आपको बता दें कि वर्कआउट के दौरान लोग ऐसी कई गलतियां करते हैं, जिसकी वजह से उनका वजन कम नहीं होता है। अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और नियमित एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको कुछ गलतियों से बचना चाहिए। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वर्कआउट के दौरान इन गलतियों से नहीं घटता वजन - Mistakes To Avoid During Workout For Weight Loss

कैलोरी का सेवन सीमित न करना

वजन घटाने के लिए सबसे आवश्यक होता है, नियमित अपनी कैलोरी इनटेक से कम कैलोरी का सेवन करना। अगर आप अधिक कैलोरी खाते हैं और लगातार एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे वजन घटाने में आपको कोई मदद नहीं मिल सकती है।

कार्ड‍ियो अधिक करना

ज्यादातर लोग जिम जाकर कार्डियो एक्सरसाइज करना शुरू कर देते हैं। कार्डियो एक्सरसाइज हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती हैं, लेकिन जब वजन घटाने की बात आती है तो वेट ट्रेनिंग करने से ज्यादा रिजल्ट मिलते हैं। सप्ताह में 2-3 दिन कार्डियो करना सही है, लेकिन ज्यादा करने से बचें। वेट ट्रेनिंग पर अधिक ध्यान दें।

पर्याप्त प्रोटीन न लेना

प्रोटीन सिर्फ आपके पेट को भरा रखने में मदद नहीं करता है। यह मांसपेशियों की रिकवरी के लिए भी बहुत आवश्यक है। अगर आप पर्याप्त प्रोटीन नहीं लेते हैं, तो इससे वजन के बजाए आपकी मांसपेशियां कम होने लगती हैं। साथ ही, शरीर की चर्बी भी कम नहीं होती है। इसलिए प्रोटीन से भरपूर डाइट लें।

बहुत ज्यादा या कम एक्सरसाइज करना

बहुत से लोगों को अक्सर हम देखते हैं कि वे या 15-20 मिनट ही एक्सरसाइज के लिए निकाल पाते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि दोनों ही आपके लिए सही नहीं हैं। दिन में कम से 40-45 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए। ज्यादा एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है।

पर्याप्त नींद लेना

आपका कोई भी फिटनेस गोल क्यों न हो, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आप पर्याप्त नींद जरूर लें। यह शरीर की रिवकरी, तनाव प्रबंधन, शारीरिक विकास और प्रगति में बहुत अहम भूमिका निभाता है। इसलिए रात में 7-8 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article