Winter Diet Tips: हम सभी जानते हैं कि फल सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद हैं। इनमें कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है, जो आपकी इम्युनिटी पावर बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। हर फल की अपनी खासियत होती है। इनके फायदे भी अलग-अलग होते हैं। कई सारे ऐसे फल हैं, जिन्हें खाने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है और मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो शरीर में खून बनाते हैं और चेहरे की चमक बढ़ाते हैं। फल हमारे डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं फलों को खाने का सही समय और तरीका क्या है।
फल खाने से हमें जल्दी भूख नहीं लगती और पेट भी ज्यादा देर तक भरा रहता है। सुबह के नाश्ते में रोजाना फल खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। हालांकि, इसे खाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
जानते हैं कि सर्दी के मौसम में फल खाने का सही नियम क्या है।
1. कहते हैं किसी भी चीज की अति ठीक नहीं होती। कुछ ऐसा ही फल के साथ भी है। हद से ज्यादा फल खाना भी आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
2. यूं तो फल खाने का कोई सही समय नहीं होता, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार लोगों को नाश्ते के बाद या शाम को स्नैक्स और वर्कआउट करने के बाद फल का सेवन करना चाहिए। इसमें पौषक तत्वों का भरपूर मात्रा होती है। हमेशा फल को अच्छे से चबाकर करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
3. ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि मार्केट से जूस पी लिया तो शरीर में फल की पूर्ति हो गई लेकिन ऐसा नहीं है। फल को हमेशा चबाकर खाना चाहिए। काटकर और चबाकर खाना ही फल खाने का का सही तरीका है।
4. कई लोग फल के साथ अलग- अलग चीजों को मिलाना पसंद करते हैं, जिसकी वजह से उनकी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। अलग-अलग चीजों को एक साथ खाने से पोषक तत्व पूरी तरह नहीं मिलते हैं। इसलिए हमेशा एक समय में एक ही फल खाएं।
5. सर्दियों के मौसम में किसी भी कच्चे फल का सेवन करने से बचना चाहिए। फल को पकने दें और इसके साथ दालचीनी मिलाकर खाएं।
6. सर्दी, जुकाम, पेट दर्द या बुखार जैसी किसी भी समस्या में फल खाने से बचें। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर तबियत खराब हो तो फल नहीं खाना चाहिए।
