हेल्थ

International No Diet Day: हर साल 6 मई को क्यों माना जाता है अंतरराष्ट्रीय नो डाइट डे, क्या है इतिहास, जानें महत्व और थीम

International No Diet Day 2024: भले ही डाइटिंग आपको फिट रखने में मदद कर सकती है, लेकिन अपनी पसंद की चीजों को पूरी तरह से बाहर कर देना और उनसे पूरी तरह से परहेज करना भी सही नहीं है। कभी-कभी अपनी पसंद की चीजें खाने में कोई बुराई नहीं है। यही समझाने के उद्देश्य से हर 6 मई को अंतरराष्ट्रीय नो डाइट डे मनाया जाता है।

Image

International No Diet Day 2024

International No Diet Day 2024: शरीर का वजन बढ़ना आजकल लोगों में एक आम समस्या बन गई है। लोग फिट रहने के चक्कर में तरह-तरह की डाइट फॉलो करते हैं। कुछ लोग तो वजन कम करने के लिए पूरी तरह से खाना पीना ही छोड़ देते हैं। लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं, हर चीज के कुछ नुकसान भी होते हैं। हर समय डाइटिंग करना भी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसकी वजह से शरीर में पोषण की कमी, कमजोरी, थकान और कई तरह की अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। खानपान को लेकर डिसिप्लीन रखना अच्छी बात है, लेकिन हर समय स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करना भी सेहतमंद रहने का सही तरीका नहीं है। अपनी पसंद की चीजों को पूरी तरह से बाहर कर देना और उनसे पूरी तरह से परहेज करना भी सही नहीं है। कभी-कभी अपनी पसंद की चीजें खाने में कोई बुराई नहीं है। यही समझाने के उद्देश्य से हर 6 मई को अंतरराष्ट्रीय नो डाइट डे मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के लिए बहुत खास होता है, जो लोग हर समय डाइटिंग पर रहते हैं। इस दिन लोग बिना किसी गिल्ट के अपनी पसंद की चीजों का मजा ले सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय नो डाइट दिवस 2024 का इतिहास - International No Diet Day History In Hindi

वर्ष 1992 में मैरी इवांस ने इस दिन की शुरुआत की थी। वह एनोरेक्सिया से पीड़ित थीं, जो कि एक ईटिंग डिसऑर्डर है। उन्होंने डाइट ब्रेकर नाम से एक संगठन शुरू किया था। उन्हें लोगों इस दिन की शुरुआत लोगों को शरीर की सकारात्मकता का महत्व समझाने के लिए की थी। लोग अपने शरीर की सराहना करें और अपने आहार से एक दिन की छुट्टी लेकर बिना किसी गिल्ट के अपनी पसंद की चीजें खाएं। इस खास दिन की शुरुआत हमारे शरीर को वैसे ही अपनाने के विचार को तोड़ने के इरादे से की गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय नो डाइट दिवस 2024 थीम - International No Diet Day 2024 Theme

इस साल अंतर्राष्ट्रीय नो डाइट दिवस की थीम रखी गई है, "अपने आप को गले लगाओ: आहार संस्कृति को अस्वीकार करो, तुमसे प्यार करो," इस वर्ष की थीम खुद को गले लगाने के बारे में है। यह खुद से प्यार करने के महत्व को समझाती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article