आज घरों में पालतू जानवर पालने का चलन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। लोग कुत्ता, बिल्ली जैसे जानवरों को घरों मे पालना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके ये पसंदीदा जानवर अपने साथ आपके लिए एक एक जानलेवा वायरस लेकर घूमते हैं। जी हां कुत्ता और बिल्ली जैसे जानवरों के शरीर में रेबीज नाम का वायरस पाया जाता है, जो हमारे लिए जानलेवा तक साबित हो सकता है। यदि आप पालतू जानवर को दुलार करते समय वह आपको हल्का फुल्का काट लेता है, तो आपको इसे हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। ऐसा होने पर आप बिना देर किए आपको रैबीज का इंजेक्शन लगवा लेना चाहिए। क्योंकि यदि समय से इसका इंजेक्शन न लगाया जाए तो रेबीज एक लाइलाज बीमारी है, जो हमारे लिए जानलेवा साबित होती है। इसकी गंभीरता को देखते हुए 28 सितंबर के दिन दुनिया भर में World Rabies Day के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसके इतिहास, थीम और महत्व के बारे में...
हेल्थ
World Rabies Day 2024: 28 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड रेबीज डे? जानें इसका इतिहास, थीम और महत्व
- Authored by: गुलशन कुमार
- Updated Sep 28, 2024, 09:46 AM IST
