हेल्थ

डेंगू बुखार किस वायरस के कारण होता है? ये लक्षण दिखें तो तुरंत करें ये काम - जानें बचाव के सरल टिप्स

Which Virus Causes Dengue Fever In Hindi: हर साल डेंगू बुखार की वजह से लाखों की जान जाता ही। वर्ष 2024 की शुरुआत से अब तक सिर्फ ब्राजील में डेंगू से 1600 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके खतरे को कम करने के लिए जरूरी सावधानी और समय रहते इसका उपचार बहुत जरूरी है।

Image

Which Virus Causes Dengue Fever

Which Virus Causes Dengue Fever In Hindi: गर्मियों में मच्छरों का प्रकोप बहुत बढ़ जाता है। इस दौरान मच्छरों द्वारा जनित कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बहुत बढ़ जाता है। डेंगू औ मलेरिया की चपेट में भी इन दिनों लोग काफी जल्दी आ जाते हैं। इसलिए इस दौरान मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। डेंगू एक गंभीर स्थिति है, जिसके कारण व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इसके कारण हर साल लाखों लोग अपनी जान गंवाते हैं। हाल ही के आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2024 की शुरुआत से अब तक सिर्फ ब्राजील में डेंगू से 1600 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके खतरे को कम करने के लिए जरूरी सावधानी और समय रहते इसका उपचार बहुत जरूरी है। डेंगू बुखार के शुरुआती लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि डेंगू बुखार किस वायरस के कारण होता है और डेंगू होने पर क्या-क्या लक्षण देखने को मिलते हैं? इस लेख में विस्तार से जानें सबकुछ।

डेंगू बुखार किस वायरस के कारण होता है - Which Virus Causes Dengue Fever In Hindi

आपको बता दें कि डेंगू बुखार असल में एक गंभीर वायरस की वजह से होता है। इस वायरस का नाम है डेंगू वायरस (DENV)। इस वायरस से पीड़ित मच्छर जब किसी व्यक्ति को काटता है, तो इससे यह वायरस मानव शरीर में प्रवेश कर जाता है और वह डेंगू से पीड़ित हो जाता है।

डेंगू बुखार के लक्षण क्या होते हैं - Symptoms Of Dengue Fever In Hindi

  • बहुत तेज बुखार जो 104 डिग्री तक भी जा सकता है
  • हाथ-पैर, मांसपेशियों, हड्डियों व जोड़ों में दर्द और ऐंठन
  • मतली और उल्टी आनी
  • गंभीर सिरदर्द
  • आंखों के पीछे दर्द होना
  • ग्रंथियों में सूजन की समस्या

डेंगू के गंभीर मामलों दिख सकते हैं ये लक्षण

स्थिति गंभीर होने पर लोगों में कई अन्य लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं, जिन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इन लक्षणों में शामिल हैं,

  • उल्टी के साथ गंभीर पेट दर्द
  • मसूड़े और नाक से ब्लीडिंग
  • सांस लेने में कठिनाई महसूस होना
  • त्वचा में चोट लगने जैसी स्थित और घाव से ब्लीडिंग होना
  • पेशाब, मल और उल्टी के साथ रक्त आना
  • बहुत अधिक थकान और चिड़चिड़ापन

डेंगू से बचाव के लिए अपनाएं ये टिप्स - Tips To Prevent From Dengue Fever

  • अगर घर के आसपास किसी गड्ढे, बर्तन या अन्य किसी चीज में पानी जमा हो गया है, तो इसे हटाएं।
  • पानी में मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए पानी जमा न होने दें।
  • घर में मच्छरदानी लगाकर सोएं।
  • बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाएं और खुद भी पहनें।
  • घर के खिड़की-दरवाजे बंद करके रखें।
  • ऐसी जगह में ज्यादा समय बिताने से बचें, जहां मच्छरों का प्रकोप अधिक होता है।
  • घर में मच्छर भगाने वाले स्प्रे और मशीन रखें।

अगर आप डेंगू से सुरक्षित रहना चाहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करें। मच्छरों की चपेट में बच्चे बहुत जल्दी आ जाते हैं, इसलिए जरूरी सावधानी जरूर बरतें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article