हेल्थ

Sawan 2024:सेहतमंद रहने के लिए सावन में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, जानें आयुर्वेद के अनुसार कैसा रखें खानपान

What To Eat And Avoid In Sawan Month In Hindi: सावन के महीने में आपने देखा होगा कि लोगों का खानपान काफी बदल जाता है। इन दिनों लोग बहुत सारी चीजों से परहेज करते हैं। क्योंकि सावन के महीने का आध्यात्मिक महत्व होता है। लेकिन अक्सर कुछ स्वस्थ चीजें भी इस दौरान व्यक्ति को बीमार बना सकती हैं। इसलिए सावन में आपको अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। यहां जानें इस दौरान क्या खाएं और क्या नहीं।

Image

What To Eat And Avoid In Sawan Month

What To Eat And Avoid In Sawan Month In Hindi: सावन का महीना आध्यात्मिक रूप से बहुत खास होता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा आराधना की जाती है। इस दौरान लोगों का खानपान बहुत बदल जाता है। लोग तामसिक भोजन को पूरी तरह से त्याग देते हैं और सात्विक खाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अक्सर यह भी देखने को मिलता है कि लोग बहुत सारी चीजों को डाइट से बाहर कर देते हैं। आमतौर पर लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि सावन में भगवान शिव की पूजा की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप आध्यात्मिक कारण को छोड़ दें, तो भी आपको बरसात के मौसम में खानपान बहुत हल्का रखने की जरूरत होती है। आयुर्वेद में सावन के मौसम में खानपान को लेकर काफी कुछ बताया गया है। इस दौरान बहुत सारी चीजों को खाने से परहेज करने की सलाह जाती है। यह आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं सावन में आयुर्वेद के अनुसार खानपान कैसे होना चाहिए। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

आयुर्वेद इन चीजों को खाने से सख्त परहेज करने की सलाह देत है

बहुत सारी ऐसी चीजें होती हैं, जो आमतौर पर सेहत के लिए लाभकारी होती हैं लेकिन सावन के महीने में ये आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। ऐसे में आपको इन चीजों को खाने से बचना चाहिए...

  • सावन के महीने में बहुत ज्यादा न पिएं पानी
  • बाहर का खाना खाने से सख्त परहेज करें।
  • दूध और दही का सेवन भी कम मात्रा में करें।
  • शराब और स्मोकिंग से दूरी बनाएं।
  • ऐसी सब्जियां जो मिट्टी में उगती हैं जैसे चुकंदर, गाजर और पालन आदि से दूरी बनाएं।

सावन के महीने में क्या खाएं - What To Eat In Sawan Month In Hindi

भले ही आप स्वस्थ चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन मौसम के अनुसार आपको भोजन करते समय कुछ जरूरी बातों का भी ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में आपको खाते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए....

  • हल्का खाएं: हमेशा कोशिश करें कि सावन में बहुत भारी चीजें खाने से बचें। ऐसी चीजें न खाएं जो पचने में भारी हों। क्योंकि इस दौरान आपकी पाचन क्रिया मंद होती है। इस दौरान हल्का भोजन करने की सलाह दी जाती है।
  • फल और सब्जियां: ये पचने में आसान और हल्के होते हैं। साथ ही, इनमें शरीर के लिए जरूरी पोषण भी भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में आपको इन्हें अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए।
  • नींबू पानी पिएं: इसे पीने से इस दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने, इम्यूनिटी मजबूत बनाने और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है।
  • रस पिएं: फल और सब्जियों का रस पीना सावन में लाभकारी साबित हो सकता है। लेकिन कोशिश करें कि घर का बना जूस पिएं और बाहर जाकर पीने से बचें।
  • नारियल पानी: यह धरती पर मौजूद सबसे शुद्ध चीजों में से एक है। इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। साथ ही, बीमारियों से भी बचाव होता है।
  • सात्विक भोजन: आपको बता दें कि मासाहारी फूड पचने में भारी होते हैं। इनका सेवन इस दौरान सेहत के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता है। इनके सेवन से परहेज करना चाहिए। वहीं, सात्विक भोजन करना चाहिए।

आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप इस तरह का खानपान सावन के महीने में फॉलो करते हैं, तो इससे शरीर डिटॉक्स होगा, इम्यूनिटी बढ़ेगी और सेहतमंद रहने में मदद मिलेगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article