हेल्थ

खानपान और लाइफस्टाइल नहीं.. ये है भारत के लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

High Cholesterol in Indian : कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते मामलों के बीच हाल ही में आई एक शोध रिपोर्ट में लोगों को चौंका दिया है। इस रिपोर्ट की मानें तो भारत के करीब 15% युवाओं में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, जो दुनिया भर में सबसे ज्यादा है। आइए जानते हैं क्या है पूरी रिपोर्ट?

Image

Cholesterol In indian

Photo : iStock

खराब खानपान और लाइफस्टाइल का बदलाव हमारे कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का सबसे बड़ा कारण होते हैं, ऐसा आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले 8-10 साल में भारत में हार्ट रोगों के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी सबसे बड़ी वजह लोगों का बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल लेवल है। इंडियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक शोध की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 15% युवाओं को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, जो दुनियाभर की तुलना में 8-10% के औसत से कहीं ज्यादा है। आइए जानते हैं क्या है रिपोर्ट और क्या बताया कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण?

रिपोर्ट में क्या आया सामने?

रिपोर्ट की मानें तो भारतीय लोगों में बढ़ रहे कोलेस्ट्रॉल के मामले का पीछे फास्ट फूड और अनहेल्दी लाइफस्टाइल नहीं है। इसमें बताया गया है कि भारतीयों में हाई कोलेस्ट्रॉल के पीछे सबसे अहम कारण आनुवंशिकी (Genetics) है। जिसे पारिवारिक 'हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया' के नाम से भी जाना जाता है। इसके कारण कम आयु में भी हार्ट रोगों के मामले सामने आ रहे हैं।

क्यों बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल लेवल

हेल्थ रिपोर्ट की मानें तो भारतीय लोगों में बढ़ रहे कोलेस्ट्रॉल का कारण लिपोप्रोटीन की मात्रा बढ़ जाना है। जो उनके लिपिड प्रोफाइल में बढ़ी हुई देखने को मिलती है। भारत में यह आंकड़ा 25% लोगों में ज्यादा पाया गया जबकि दुनिया भर में यह 20% से कम देखने को मिलता है। वहीं बात करें राज्यों के हिसाब से तो भारत के दो राज्य गोवा और केरल में इन लोगों की संख्या ज्यादा सामने आई है।

भारत में तेजी से बढ़ रहे हार्ट पेशेंट

रिपोर्ट की मानें तो भारत में करीब 80% लोगों की लिपिड प्रोफाइल खराब है। जिसके चलते देश में तेजी से हार्ट रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत में एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम के लगभग 20% मामले 45 साल के कम आयु के थे। इस रिपोर्ट से साबित होता है, कि देश में बढ़ते हार्ट पेशेंट के मामले जेनेटिक कारणों की वजह हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article