हेल्थ

Belly Fat: कमर की चर्बी को तेजी से करना चाहते हैं कम, तो डाइट में आज से शामिल करें ये फूड्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 09:14 AM IST

Weight Loss Tips: कमर की चर्बी के कारण कई बीमारियां जन्म दे सकती हैं। ऐसे में इन बीमारियों से दूर रहने के लिए कमर की चर्बी को घटाना बहुत ही जरूरी है। कमर की चर्बी को कम करने के लिए आपको अपने आहार में बदलाव की जरूरत है। आइए जानते हैं कमर की चर्बी घटाने के लिए क्या खाएं?

Image

कमर की चर्बी कैसे कम करें?

KEY HIGHLIGHTS
  • कमर की चर्बी कम करने के लिए खाएं लो फैट फूड्स
  • घुलनशील फाइबर युक्त आहार खाने से पेट और कमर की चर्बी होगी कम
  • वजन कम करने के लिए प्रोटीन युक्त डाइट है जरूरी

Weight Loss Tips: पेट और कमर के आसपास की अतिरिक्त चर्बी कई बीमारियों को दावत से सकती हैं। ऐसे में इस चर्बी को कम करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप कमर की चर्बी को कम करने के लिए काफी एक्सरसाइज कर रहे हैं लेकिन रिजल्ट नहीं मिल पा रहा है तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने डाइट में बदलाव की जरूरत होता है। जी हां, शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाने के लिए आहार में बदलाव सबसे अधिक जरूरी है। आइए जानते हैं कमर के आसपास की चर्बी को कम करने के लिए क्या खाएं?

कमर की चर्बी घटाने के लिए क्या खाएं?

कमर की अतिरिक्त चर्बी आपके कॉन्फिडेंट लेवल पर असर डाल सकती है। ऐसे में कमर की चर्बी को कम करना बहुत ही जरूरी है। आइए जानते हैं कमर की चर्बी कम करने के लिए कैसा होना चाहिए आहार?

घुलनशील फाइबर युक्त आहार खाएं

पेट और कमर के आसपास की चर्बी को घटाने के लिए घुलनशील फाइबर युक्त आहार को अपने डाइट में शामिल करें। कुछ अध्ययनों में देखा गया है कि घुलनशील फाइबर का सेवन करने से 3.7% अतिरिक्त चर्बी को घटाया जा सकता है। ऐसे में आपको रोजाना अपने आहार में फलियां, ब्लैकबेरी, एवोकाडो जैसे आहार को शामिल करने की जरूरत है।

हाई प्रोटीन डाइट है जरूरी

कमर की चर्बी को कम करने के लिए आहार में हाई प्रोटीन डाइट को शामिल करें। यह शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाने में असरदार है। उच्च प्रोटीन युक्त आहार के सेवन से भूख कम लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। इसके साथ ही प्रोटीन आपकी मेटाबॉलिज्म रेट को भी बढ़ाता है और वजन घटाने के दौरान मांसपेशियों को बनाए रखने में आपकी मदद करता है। अगर आप वजन को तेजी से घटाने का सोच रहे हैं तो अपने आहार में मछली, अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स, सोया मिल्क जैसी चीजों को शामिल करें।

लो फैट फूड्स का करें सेवन

शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने के लिए लो फैट फूड्स का सेवन करना चाहिए। अगर आप ज्याद तेल, घी और मसालेदार चीजों का सेवन करते हैं तो इससे कमर की चर्बी बढ़ सकती है। इस स्थिति में लो फैट फूड्स जैसे ऑलिव ऑयल, एवोकाडो, कोकोनट ऑयल जैसी चीजों को आहार में शामिल करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article