हेल्थ

सुबह कॉफी की चुस्की लाएगी सुस्‍ती, पूरा दिन कुर्सी पर बैठ लेते रहेंगे उबासी, जानें कैसे होता है सेहत पर असर

कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मूड को बेहतर बनाने के साथ ही आपको तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कुछ देर बाद आपको काफी सुस्त भी कर देता है। आज हम आपको सुबह कॉफी पीने के फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

morning coffee

दिन की शुरुआत एक कप कॉफी के साथ हो तो दिन बन जाता है। ऐसा आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। क्योंकि कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मूड को बेहतर बनाने का काम करता है। वहीं कुछ लोग कॉफी का पहला घूंट लेते ही काफी एनर्जेटिक महसूस करने लगते हैं। यही कारण है कि हमारे देश में कॉफी की सालाना खपत औसतन 30 कॉफी प्रति व्यक्ति है। वहीं बात करें यूरोपीय देशों की तो वहां कॉफी की खपत और भी ज्यादा होती है। आइए जानते हैं सुबह-सुबह कॉफी पीने से सेहत पर कैसा असर दिखता है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

सुबह कॉफी पीने का सेहत पर असर

हेल्थ से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुबह की कॉफी का हमारी सेहत पर असर इन बातों के आधार पर आप कितनी मात्रा में और किस समय कॉफी पी रहे हैं। आज हम आपको सुबह एक कप कॉफी को सुबह 8-12 बजे तक पीने के सेहत पर होने वाले असर को बताने जा रहे हैं। हालांकि हम आपको साफ कर दें कि हम यह किसी एक्सपर्ट की राय के तौर पर नहीं बता रहे हैं, ये केवल मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर है।

कितनी देर बाद दिखता है असर

कॉफी पीने के बाद लोग तुरंत एनर्जेटिक महसूस करने लगते हैं, तो आपको बता दें कि यह केवल मानसिक तौर पर संभव है। क्योंकि कैफीन हमारे शरीर में अवशोषित होने पर लगभग 20 मिनट का समय लेती है। इसलिए कॉफी पीने के 20 मिनट बाद आप काफी उत्तेजक महसूस करते हैं।

इसके साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि कॉफी पीने के लगभग 2-3 घंटे के बाद आपके शरीर में एड्रेनालाईन रश की स्थिति आती है। जिसमें आपका शरीर काफी सुस्त होने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इतनी देर में कैफीन आपके शरीर के सिस्टम से बाहर हो चुका होता है।

कॉफी पीने के फायदे

जागरूक और सतर्क महसूस

कॉफी में कैफीन की मात्रा हमारे मस्तिष्क में मौजूद नर्वस सिस्टम को एक्टिवेट कर देता है। जिससे आप नींद से उठने के बाद काफी सतर्क और जागरूक महसूस करते हैं। यह आपकी नींद के बाद की थकान को कम करने में मदद करती है। हालांकि इसके लिए एक कॉफी पीना पर्याप्त होता है।

मेटाबॉलिज्म में सुधार

कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है। जिससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। इसके साथ ही कॉफी आपको वेट लॉस करने में भी काफी मदद करती है। लेकिन एक कप से ज्यादा पीना सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article