Varun Dhawan rare disease vestibular hypofunction: वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भेड़िया को प्रमोट कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान वरुण धवन ने अपनी बीमारी का खुलासा किया है। वरुण ने बताया कि वह से जूझ रहे हैं। वरुण धवन के मुताबिक इस बीमारी के कारण उनकी बॉडी बैलेंस खो देती है। वहीं, लॉकडाउन के बाद जब चीजें धीरे-धीरे खुलने लगी तो उन्हें काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस कारण से उन्हें काम से काफी वक्त तक ब्रेक लेना पड़ा था।
वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन कान के अंदर होता है। ये एक तरह का डिसऑर्डर है, जिससे मरीज के दिमाग तक संदेश पहुंचाने में दिक्कत होती है। मानव के शरीर में वेस्टिबुलर सिस्टम आंख, कान और मसल्स को बैलेंस बनाकर रखता है। शरीर के साथ-साथ ये मेंटल हेल्थ पर भी काफी प्रभाव डालता है। वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन में कान के अंदरुनी हिस्सा सही से काम नहीं कर करता है। ये सिर के एक तरफ या दोनों तरफ हो सकता है। इस बीमारी के कारण कई बार इंसान लड़खड़ाकर गिरने भी लगता है।
ये होते हैं लक्षण
वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन के लक्षण की बात करें तो इसमें व्यक्ति को बैचेनी होने लगती है। इसके अलावा काफी ज्यादा उल्टी और पेट खराब होना भी इस बीमारी का एक अहम लक्षण है। वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन से जूझ रहे व्यक्ति का बार-बार जी मचलाता है। इसके अलावा इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को घबराहट भी काफी ज्यादा होती है। साथ ही हार्ट बीट में भी बदलाव आता है। अंधेरे में चलने में या फिर उबाड़-खाबड़ जगहों पर चलने में भी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को खास दिक्कत आती है।
वेस्टिबुलर हाइपोफंक्शन से पीड़ित व्यक्ति तो अपने बैठने की पोजिशन पर खास ध्यान देना होगा। अपने सिर को नीचे और ऊपर करें। ये एक्सरसाइज रोजाना 10 बार करें। दिन भर दो बार ये एक्सरसाइज जरूर करें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
