हेल्थ

वजन घटाने में बेहद कारगर है तुलसी की मंजिरी, एक हफ्ते कम होगा 8 किलो वजन, जानें सेवन का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 14, 2024, 09:28 AM IST

Tulsi Manjari For Weight Loss: अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं और एक हफ्ते में वजन घटाना चाहते हैं तो तुलसी की मंजरी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यहां जानें सेवन का क्या है सही तरीका।

Image

Tulsi Manjari For Weight Loss

Tulsi Manjari For Weight Loss: मोटापा इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। 70-80 फीसदी लोग इस समस्या से परेशान हैं। मोटापे की असल वजह खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान है। इसके अलावा जंक फूड्स का ज्यादा सेवन भी मोटापे का कारण बनता है। मोटापे की समस्या से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। मोटापा ना केवल आपकी पर्सनालिटी को खराब करता है बल्कि कई बीमारियों का भी घर है। ऐसे में मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तुलसी की मंजिरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेद में तुलसी का खास महत्व है। तुलसी का सेवन स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करता है। तुलसी की मंजरी शरीर से चर्बी को पिघलाने का काम करती है। यहां जानें किस तरह करें तुलसी की मंजरी का सेवन।

इस तरह करें तुलसी की मंजरी का सेवन

इसके लिए तुलसी की मंजरी लें। फिर इसके दाने निकाल लें। अब रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच मंजरी के दाने और आधा चम्मच काली कलौंजी को भिगोकर छोड़ दें। सुबह इसे छान कर पी लें। दिन में कम से कम दो बार इसका सेवन करें। एक हफ्ते तक नियमित रूप से इसका सेवन करने से 7-8 किलो वजन कम हो जाएगा।

गर्भवती महिलाएं ना करें सेवन

तुलसी की मंजरी का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं इसका सेवन करने से बचें। क्योंकि ये शरीर की चर्बी को पिघलाने का काम करती है। इससे गर्भवती महिलाएं और शिशु दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article