हेल्थ

Tomato Benefits: लिवर और आंखों के लिए रामबाण है टमाटर, इस तरह सेवन से बढ़ती है इम्यूनिटी

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 12, 2023, 01:07 PM IST

Tomato Ke fayde: अगर आप रोग प्रतिरोधक क्षमता दुरुस्त करना चाहते हैं तो टमाटर का सेवन कर सकते हैं। कोरोना की इस लहर के बीच ऐसी चीजों का सेवन करें जिनसे रोग प्रतिरोधक क्षमता दुरुस्त रहे।

Image

Tomato Benefits: लिवर और आंखों के लिए रामबाण है टमाटर, इस तरह सेवन से बढ़ती है इम्यूनिटी

Tomato Benefits in hindi: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की तेज रफ्तार लोगों को डरा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,830 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोरोना के कुल 40,215 एक्टिव केस हो गए हैं। अधिकांश लोग बीमारी से जूझ रहे हैं, ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर रखें। कोरोना की इस लहर के बीच ऐसी चीजों का सेवन करें जिनसे रोग प्रतिरोधक क्षमता दुरुस्त रहे। अगर आप रोग प्रतिरोधक क्षमता दुरुस्त करना चाहते हैं तो टमाटर का सेवन कर सकते हैं। टमाटर विटामिन सी, लाइकोपीन, पोटैशियम, बी कॉम्प्लेक्स जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इससे ना केवल इम्यूनिटी बूस्ट होती है बल्कि वजन कम करने के लिए डाइटिंग कर रहे लोगों को भी मदद मिलती है। आइये जानते हैं टमाटर के चमत्कारी फायदे।

इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत

टमाटर के कई फायदों में टमाटर में मौजूद लाइकोपीन जोकि एक नॉन-प्रोविटामिन A कैरोटीनॉयड होता है। लाइकोपीन मेल इनफर्टिलिटी को दूर करके शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में मददगार होता है। वहीं टमाटर इम्यूनिटी को भी बढ़ता है जिससे शरीर को लड़ने में सहायता मिलती है। एक स्वस्थ व्यक्ति 10% -30% लाइकोपीन को अपने खाने में से अब्सॉर्ब कर सकता है।

खाली पेट इस तरह खाएं टमाटर

सुबह टमाटर की एकदम खाली पेट इस्तेमाल करने से बचें। कई और सब्जियों जैसे लेट्यूस, बीटरूट, कॉर्न के साथ सलाद के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर आप टमाटर का सूप और जूस या मिक्स वेजिटेबल जूस भी बना सकते हैं। टमाटर में फाइबर मौजूद होता है। जोकि पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए अच्छा होता है। इससे पेट साफ होता है। सलाद के तौर पर टमाटर का उपयोग करें।

आंखों के लिए भी है असरदार

टमाटर में विटामिन सी भी होता है, जोकि आंखों के लिए अच्छा होता है और बीमारियों से बचाता है। टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सेल्स को स्वस्थ रखकर आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन कैंसर के खतरे को कम करता है। टमाटर लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है। वहीं ये दिमाग के लिए बहुत जरूरी है। इसके तत्व लाइकोपीन अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारियों को रोकने को मददगार है। वहीं मौजूद विटामिन C न्यूरोट्रांसमीटर, नॉरपेनेफ्रिन का निर्माण करते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article