हेल्थ

पेट की चर्बी को पिघलाने के लिए देसी फैट कटर है ये हरा फल, माता सीता से मिला है नाम, शरीर की चर्बी को छांटने में है रामबाण

Custard Apple Benefits For Weight Loss In Hindi: अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो सीताफल का सेवन करने से आपको बहुत फायदा मिल सकता है। इस फल में कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर की चर्बी को तेजी से पिघलाने में मदद करते हैं। जो लोग लटकती तोंद से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यह फल उनके लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।

Image

Custard Apple Benefits For Weight Loss In Hindi

Custard Apple Benefits For Weight Loss In Hindi: वेट लॉस के लिए आपने अक्सर देखा होगा कि ज्यादातर लोग इसके लिए फैट लॉस सप्लीमेंट्स या तरह-तरह के फैट कटर आदि का सेवन करते हैं। जब की प्रकृति ने हमें कई ऐसी चीजें प्रदान की हैं जो सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं हैं। ये न सिर्फ वजन कंट्रोल करने में मदद करती हैं बल्कि चर्बी भी पिघलाती हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कुछ ऐसे फल भी हैं जो तेजी से वेट लॉस में मदद करते हैं। अगर आप आप अपनी वेट लॉस डाइट में इन फलों को शामिल कर लें तो मोटापे से हमेशा के लिए मुक्ति पा सकते हैं।

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि एक खास हरा फल भी है जिसे आप अपना वेट लॉस जर्नी में शामिल करके आप वजन कंट्रोल रख सकते हैं। आपको बता दें कि यह फल रामायण के काल से चला आ रहा है। माता सीता भी इस फल का सेवन किया करती थीं। इसलिए इस फल को सीताफल नाम दिया गया है। वेट लॉस में यह चमत्कारी फल कैसे मदद करता है, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....

वजन घटाने के लिए सीताफल के फायदे - Benefits Of Custard Apple For Weight Loss In Hindi

जैसा कि हमने शुरुआत में ही बताया सीताफल में कई ऐसे गुण होते हैं, जो इसे वेट लॉस के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। यह कई तरह से आपकी वजन कंट्रोल रखने और चर्बी पिघलाने में मदद करता है। यह एक कैलोरी में कम और पोषण से भरपूर फल है। यह फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप अधिक खाने से बचते हैं।

इसका सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। यह कम कैलोरी में आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी, विटामिन सी, फास्फोरस और विटामिन के आदि जैसे जरूरी पोषण तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो सेहत को भी चमत्कारी फायदे देते हैं।

वजन घटाने के लिए सीताफल कैसे खाएं - How To Eat Custard Apple For Weight Loss In Hindi

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो इस चमत्कारी फल को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप सीधे तौर पर सीताफल का सेवन कर सकते हैं। इस फल में बीज होते हैं, आप गूदा चूसकर बीज को फेंक सकते हैं। आप सीता फल का गूदा निकालकर इसका शेक और स्मूदी आदि में प्रयोग कर सकते हैं। यह इसे डाइट में शामिल करने का एक स्वादिष्ट तरीका है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article