हेल्थ

15 साल पहले आई थी पहली फिल्म, आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती है हसीना, इन तरीकों से दे रही बढ़ती उम्र को धोखा

15 साल पहले बॉलीवुड की इस हसीना ने सलमान खान के साथ अपना डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक इनके हुस्न के चर्चे होते हैं। यही नहीं इतने समय में इनकी वेट लॉस जर्नी भी कमाल रही है। आज इस एक्ट्रेस का 38वां जन्मदिन है। देखें कैसे उन्होंने बढ़ती उम्र को थाम रखा है।

Image

Zareen Khan Weight Loss Journey

मुंबई : बॉलीवुड में बहुत सी हस्तियों ने अपना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इसी लिस्ट में ये हसीना भी शामिल है जिसने 15 साल पहले सलमान खान के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनकी वेट लॉस जर्नी भी जबरदस्त रही है। बात कर रहे हैं सलमान खान के साथ फिल्मों में कदम रखने वाली जरीन खान की।

बॉलीवुड की अदाकारा जरीन खान बुधवार को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म वीर से की थी। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। उनका ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ उनके शरीर का नहीं, बल्कि उनके मन और सोच का भी बदलाव था। पहले उन्हें अपने वजन और लुक्स को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद पर काम करना शुरू किया। इस सफर में योग ने उनकी काफी मदद की।

Zareen Khan

Zareen Khan

योग की ताकत

उन्होंने योग करना शुरू किया, तो उन्हें अपने अंदर एक नई शांति और आत्मविश्वास महसूस होने लगा। योग के अलग-अलग आसनों ने उनके शरीर को ताकत दी, वहीं ध्यान और प्राणायाम ने उनके मन को शांत किया। जरीन अपने इंस्टाग्राम पर प्राणायाम और योग करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं।

जरीन ने माना योगा से होगा वेट लॉस

  • जरीन नियमित रूप से चक्रासन करती हैं। इस आसन को व्हील पोज भी कहा जाता है। यह शरीर को लचीला बनाता है, रीढ़ को मजबूत करता है, पाचन में मदद करता है और तनाव कम करता है।
  • वह धनुरासन को भी पेट चर्बी कम करने वाला बताती हैं। इस आसन को बो पोज के तौर पर भी जाना जाता है। इस आसन से न सिर्फ पेट और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, बल्कि तनाव कम होता है। रीढ़ की हड्डी की मजबूती बढ़ती है और शरीर लचीला बनता है।
  • जरीन का कहना है कि वेट लॉस में सूर्य नमस्कार भी बहुत फायदा देता है। इस योग को करने से मन को शांति मिलती है, ऊर्जा बढ़ती है, पाचन क्रिया में सुधार होता है समेत कई फायदे होते हैं।

इसके अलावा वह पार्श्व फलकासन के भी बहुत फायदे गिनाती हैं। इस आसन से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है। इससे माइग्रेन के साथ-साथ ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी दूर हो सकती है। एकाग्रता की शक्ति भी बढ़ती है।

इनपुट : आईएएनएस

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article