हेल्थ

अगर हर वक्त महसूस होती है थकान, तो समझ जाएं शरीर में हो गई है इन विटामिन्स की कमी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 7, 2023, 10:24 PM IST

शरीर को सुचारू ढंग से काम करने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर शरीर में पोषक तत्वों और विटामिन्स की कमी हो तो दिन भर थकान लगती है। ऐसे में शरीर को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए जरूरी पोषण चाहिए होते हैं। हम सभी जानते हैं कि शरीर में अगर किसी भी विटामिन की कमी हो तो कई तरह के स्वास्थ्य से जुड़े लक्षण दिखने लगते हैं।

Image

vitamin deficiencies

शरीर को सुचारू ढंग से काम करने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। अगर शरीर में पोषक तत्वों और विटामिन्स की कमी हो तो दिन भर थकान लगती है। ऐसे में शरीर को चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए जरूरी पोषण चाहिए होते हैं। हम सभी जानते हैं कि शरीर में अगर किसी भी विटामिन की कमी हो तो कई तरह के स्वास्थ्य से जुड़े लक्षण दिखने लगते हैं। कई बार ऐसे भी देखने को मिलता है पर्याप्त नींद, फूड्स लेने के बाद भी पूरे दिन थकान महसूस होती है। दरअसल ऐसा शरीर में तीन तरह के विटामिन्स की कमी की वजह से होता है। अगर आपको भी पूरे दिन थकान महसूस होती है तो समझ जाएं कि शरीर में इन तीन विटामिन्स की कमी हो गई है।

इन विटामिन की कमी से महसूस होती है थकान

विटामिन बी12

विटामिन बी 12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स और डीएनए के प्रोडक्शन जिम्मेदार माना जाता है। अगर शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाए तो व्यक्ति को दिन भर थकान महसूस होती है और साथ शरीर में जान भी नहीं लगता। इस विटामिन से ही शरीर का नर्वस सिस्टम सही तरह से काम कर पाता है। विटामिन बी 12 की कमी की वजह से थकान, कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

विटामिन सी

शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी पर काफी असर देखने को मिलता है। विटामिन सी की कमी की वजह से व्यक्ति को कमजोरी महसूस होना और चक्कर आना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सही खान पान की मदद से आप इस विटामिन की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में संतरा, अमरूद, अनानास, पपीता, स्ट्रॉबेरीज, तरबूज और आम शामिल कर सकते हैं।

विटामिन डी

विटामिन डी हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। अगर शरीर में विटामिन डी कमी कमी हो जाए तो हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसके साथ ही इसकी कमी से इम्यून सिस्टम भी कमजोर होता है। ऐसे में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में मशरूम, अंडे और मछली शामिल कर सकते हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article