हेल्थ

Food poisoning in summer: गर्मियों में फूड पॉइजनिंग के ये हो सकते हैं कारण, जानें बचाव के आसान तरीके

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 26, 2023, 08:06 PM IST

गर्मियों के मौसम फूड पॉइजनिंग की समस्या काफी बढ़ जाती है। फूड पॉइजनिंग होने के कई कारण हो सकते हैं। बाहर का खराब खाना खाने की वजह से भी फूड पॉइजनिंग हो जाती है।

Image

क्या हैं फूड पॉइजनिंग के लक्षण (Source:istock)

Food poisoning in summer: गर्मियों के मौसम फूड पॉइजनिंग की समस्या काफी बढ़ जाती है। फूड पॉइजनिंग होने के कई कारण हो सकते हैं। बाहर का खराब खाना खाने की वजह से भी फूड पॉइजनिंग हो जाती है। फूड पॉइजनिंग होने पर पेट में दर्द, ऐंठन, उल्टी, सिरदर्द जैसी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो समझ जाएं कि आप फूड पॉइजनिंग के शिकार हो चुके हैं। अगर यह ज्यादा दिनों तक हो रहा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। अगर बहुत ज्यादा फूड पॉइजनिंग नहीं है तो आप इसे घरेलू उपाय के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं।

फूड पॉइजनिंग के कारण

बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी, टॉक्सिन्स वाले खाने का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग होती है। आम भाषा में कहें तो खराब खाना खाने फूड पॉइजनिंग होती है। गर्मियों में खाना जल्दी खराब हो जाता है। कई बार ध्यान दिए बिना ही इन फूड्स का सेवन करने से फूड पॉइजनिंग हो जाती है।

क्या हैं फूड पॉइजनिंग के लक्षण- Food Poisoning Symptoms

पेट में दर्द

मतली

सिरदर्द

थकान

उल्टी

दस्त और निर्जलीकरण है।

कैसे बचें फूड पॉइजनिंग से - Food Poisoning Prevention

फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए खाना बनाते वक्त हमेशा हाथ साफ करें। इसके साथ ही खराब हो गई सब्जियों को कभी ना पकाएं। जंक और प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचें। जंक और प्रोसेस्ड फूड्स में केमिकल और टॉक्सिन्स की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं। वहीं फूड पॉइजनिंग होने पर बहुत सारे तरल पदार्थ पिएं। इससे रिकवरी में मदद मिलेगी।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article