Summer Superfoods To Keep You Healthy In Hindi: गर्मियों में अक्सर थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस होती है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे एनर्जी लेवल गिरने लगता है। ऐसे में सही खानपान से आप खुद को दिनभर तरोताजा और एक्टिव रख सकते हैं। कुछ खास बीज (Seeds) जैसे चिया सीड्स, अलसी, सूरजमुखी और कद्दू के बीज, गर्मी में आपके शरीर को ठंडक देने और पोषण देने का काम करते हैं। ये सुपरफूड्स न केवल शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत बनाते हैं। आइए जानते हैं, इन खास बीजों के फायदे और इन्हें अपनी डाइट में कैसे शामिल करें।
गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए खाएं ये बीज - Healthy Seeds For Summer In Hindi
चिया सीड्स
चिया सीड्स गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का बेहतरीन उपाय हैं। ये छोटे-छोटे बीज पानी में भिगोने के बाद जेल जैसे बन जाते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन सुधारने के साथ-साथ स्किन को भी ग्लोइंग बनाते हैं। आपएक गिलास पानी में एक चम्मच चिया सीड्स भिगोकर पीएं या इसे स्मूदी, शरबत या दही में मिलाकर खा सकते हैं।
अलसी के बीज
अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो शरीर की सूजन कम करने और वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। गर्मी में यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ स्किन को हाइड्रेट भी रखते हैं, जिससे चेहरे पर नैचुरल ग्लो बना रहता है। सुबह एक चम्मच भुनी हुई अलसी खाएं या इसे सलाद, दाल या आटे में मिलाकर भी खा सकते हैं।
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज विटामिन E, B और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ शरीर को दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं। यह बालों और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसे स्नैक्स की तरह भुना हुआ खा सकते हैं या दही, दलिया या सलाद में मिलाकर खाएं।
कद्दू के बीज
गर्मी में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। कद्दू के बीज जिंक और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करते हैं। साथ ही, ये शरीर को ठंडा रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। भुने हुए कद्दू के बीज चबाएं या इन्हें स्मूदी या शेक में मिलाकर पी सकते हैं।
तिल के बीज
तिल के बीज गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ कैल्शियम और आयरन की कमी को पूरा करते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और शरीर को दिनभर एनर्जी से भरपूर रखते हैं। इसे दही, सलाद या स्मूदी में मिलाकर खाएं या हल्का भूनकर गुड़ के साथ भी खा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
