हेल्थ

पुरुषों में तेजी से बढ़ रहा ये कैंसर, पिछले 30 साल में दोगुनी हुई रफ्तार, शोध में खुलासा

मर्दों में स्किन कैंसर का खतरा काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है, जी हां इस खतरनाक रोग के बढ़ते मामलों का खुलासा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में हुआ है। आइए जानते हैं क्यों बढ़ रहा ये कैंसर और कैसे करें बचाव?

Image

skin cancer

कैंसर एक ऐसी जानलेवा बीमारी है, जिसका खतरा काफी तेजी से दुनिया भर में फैलता जा रहा है। हालांकि कैंसर महिला और पुरुषों दोनों को प्रभावित करता है, लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट की मानें तो स्किन कैंसर के मामले पुरुषों में ज्यादा देखने को मिल रहे हैं। वहीं पिछले 30 सालों में स्किन कैंसर का खतरा बहुत तेजी से बढ़ा है। चीन की चोंगकिंग मेडिकल यूनिवर्सिटी में फर्स्ट एफिलिएटेड हॉस्पिटल के एक्सपर्ट्स ने किए इस अध्ययन में सामने आया कि, पुरुषों में स्किन कैंसर के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसमें बड़ी उम्र और जनसंख्या वृद्धि को इसका मुख्य कारण बताया गया है।

बड़ी उम्र में ज्यादा खतरा

शोध के आंकड़े बताते हैं कि साल 2021 में 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में कैंसर के मामलों की संख्या लगभग 44 साल थी। स्किन कैंसर मुख्य रूप से तीन तरह का होता है- मेलेनोमा, स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा और बेसल सेल कार्सिनोमा। इन आंकड़ों में दुनिया भर के 204 देशों की जानकारी को शामिल किया गया था।

इन देशों में तेजी से बढ़े मामले

रिपोर्ट की मानें तो साल 2021 में 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों में मेलेनोमा की सबसे अधिक संख्या ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में दर्ज की गई। जबकि पूर्वी एशिया में बेसल सेल कार्सिनोमा के मामलों में 1990 से 2021 के बीच सबसे तेजी से बढ़े हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए लोगों को अब डर सताने लगा है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी स्किन का भी ख्याल भरपूर रखें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article