हेल्थ

मंद दिमाग की बत्ती जला देता है ये सिंपल सा योग, दिमाग चलने लगता है कंप्यूटर जैसा फास्ट, करके बन जाएंगे आइंस्टीन

Yoga To Increase Brain Power In Hindi: अगर आप भी चाहते हैं कि आपका दिमाग कंप्यूटर जैसी स्पीड से चले, तो रोजाना कुछ मिनट के लिए एक खास जरूर करें। ये न सिर्फ आपकी याददाश्त को तेज करेगा, बल्कि मानसिक शांति, फोकस और आत्मविश्वास भी बढ़ाएगा। इस आसान से योग के साथ आप भी अपने भीतर छुपे आइंस्टीन को बाहर ला सकते हैं। चलिए जानते हैं कौन सा है ये चमत्कारी योग...

Yoga To Increase Brain Power In Hindi

Yoga To Increase Brain Power In Hindi

Yoga To Increase Brain Power In Hindi: क्या आपको कभी लगता है कि दिमाग ठीक से काम नहीं कर रहा? बातें याद नहीं रहतीं, पढ़ाई में मन नहीं लगता या ऑफिस का काम समझ नहीं आता? अगर हां, तो आपकी ये परेशानी एक योगासन से दूर हो सकती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'शीर्षासन' की। इसे योग की दुनिया में “आसनों का राजा” कहा जाता है और इसके फायदे भी किसी राजा से कम नहीं हैं। ये सिर के बल किया जाने वाला आसान-सा योग है, लेकिन इसका असर सीधे दिमाग पर होता है। इससे याददाश्त तेज होती है, सोचने की ताकत बढ़ती है और दिमाग एकदम कंप्यूटर जैसा तेज हो जाता है।

याददाश्त हो जाएगी तेज

शीर्षासन करने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये दिमाग की पावर को कई गुना बढ़ा देता है। जब हम इस आसन को करते हैं, तो खून का बहाव सिर की तरफ बढ़ता है, जिससे दिमाग को ज्यादा ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। इससे दिमाग तेजी से काम करने लगता है। जो लोग छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं या पढ़ाई में कमजोर हैं, उनके लिए ये आसन बेहद फायदेमंद है। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से याददाश्त मजबूत होती है और सोचने-समझने की ताकत भी बढ़ती है।

एकाग्रता और फोकस बढ़ेगा

आजकल सबसे बड़ी परेशानी है ध्यान न लगना। बच्चे हों या बड़े, पढ़ाई और काम में फोकस करना मुश्किल हो गया है। ऐसे में शीर्षासन आपकी मदद कर सकता है। जब आप सिर के बल खड़े होते हैं, तो दिमाग को एक अलग तरह की ऊर्जा मिलती है, जिससे आपका ध्यान बंटता नहीं है। रोजाना कुछ मिनट के अभ्यास से आप खुद महसूस करेंगे कि काम में मन लगने लगा है और पढ़ाई में भी ध्यान पूरी तरह से बना रहता है।

टेंशन और डिप्रेशन की छुट्टी

शीर्षासन का एक और बड़ा फायदा है कि यह मानसिक तनाव और चिंता को कम करता है। जब दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है, तो वो शांत और संतुलित रहता है। जो लोग हमेशा चिंता में रहते हैं या हर वक्त स्ट्रेस महसूस करते हैं, उन्हें ये आसन जरूर करना चाहिए। इससे मूड बेहतर होता है, मन हल्का लगता है और दिनभर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।

चेहरे और बालों पर भी दिखता है असर

ये तो हो गई दिमाग की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शीर्षासन आपके चेहरे और बालों के लिए भी फायदेमंद है? जब सिर की तरफ खून का बहाव बढ़ता है, तो स्किन में ग्लो आता है और बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। बाल झड़ना कम हो जाते हैं और चेहरा भी खिल उठता है। यानी एक आसन से आपको दिमाग के साथ-साथ खूबसूरती का फायदा भी मिल जाता है।

आसान है करना, बस थोड़ी सावधानी जरूरी

अगर आप पहली बार शीर्षासन करने जा रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप दीवार के सहारे इसे आसानी से कर सकते हैं। शुरुआत में किसी योग गुरु की देखरेख में करें तो बेहतर रहेगा। ध्यान रहे कि सिर, गर्दन और कंधों पर सही तरीके से वजन पड़े।

लेकिन कुछ लोगों को इससे बचना भी चाहिए जैसे जिन्हें ब्लड प्रेशर, माइग्रेन या रीढ़ की हड्डी की समस्या हो, वे बिना सलाह के इसे न करें। गर्भवती महिलाओं को भी इस आसन से दूर रहना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

लेटेस्ट न्यूज

Vineet
Vineet Author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article