हेल्थ

Exercise For Weight Loss: रोज रात को सोने से पहले करें ये 3 सिंपल एक्सरसाइज, तेजी से कम होगा वजन

Simple Exercise To Lose Fat: शरीर के कुछ हिस्सों में बनने वाला अनचाहा फैट इतना जिद्दी होता है कि उससे पीछा छुड़ाना भी मुश्किल हो जाता है और इससे पीछे छुड़ाने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है।

Image

Exercises For Weight Loss

Best Exercise That Help You Lose Fat: वजन कम करना कोई आसान काम नहीं है। अगर आप जिम में घंटों पसीना बहाने, तमाम तरह के डाइट प्लान फॉलो करने या योग और रनिंग आदि से भी वजन कम नहीं हो रहा है, तो अब आपको अपना तरीका बदल लेना चाहिए। अगर आपके पास एक्सरसाइज का बहुत ज्यादा समय नहीं है, तो आप सिर्फ 10 मिनट की कुछ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से मनचाहा रिजल्ट पा सकते हैं। बस आप दिनभर के कामों के बाद शाम को सिर्फ 10 मिनट के निकालकर भी आप अपना फैट कम कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही खास तरह की एक्सरसाइज के बारे में आपको बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप वजन कम कर सकते हैं और शरीर के फैट को गायब कर सकते हैं।

1) बर्पीज

बर्पीज आपके लिए बहुत ही फायदेमंद एक्सरसाइज हो सकती है, अगर आप इसे रोज समय पर करेंगे तो। इसके लिए अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोलकर जमीन पर खड़े हो जाएं। अब हाथों को दोनों पैरों के बीच जमीन पर रखें। पुशअप की पोजीशन में आए और पैरों को किक करें, अपनी बॉडी को नीचे करें और फिर ऊपर ले जाएं, कूदकर झुकें और अपने पैरों को अपने हाथों के पास आगे ले जाएं। माना ये एक्सरसाइज ज्यादा थका देने वाली है लेकिन इसके फायदे भी हैं, इसलिए इसे बार-बार दोहराएं।

2) फ्लाइंग जंपिंग जैक्स

बाकी एक्सरसाइज की तरह फ्लाइंग जंपिंग जैक्स भी पैरों की चर्बी को कम करने के लिए एक इफेक्टिव एक्सरसाइज मानी जाती है। इसे करने के लिए पैरों को एक साथ लाएं और अपने हाथों को बगल में सीधा रखकर खड़े हो जाएं। अब तेजी से ऊपर की ओर कूदें और अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से ज्यादा फैलाएं। कोशिश करें कि आपके हाथों को कंधे के लेवल तक फैलाना है। साथ ही ऊपर कुदते समय बॉडी से X जैसी शेप बनाएं और इस एक्सरसाइज को कम से कम 20 से 25 बार दोहराएं।

3) सीढ़ियां चढ़ना-उतरना

फैट चाहे कहीं का भी हो, उसे चलकर और दौड़कर कम किया जा सकता है। रोजाना रात को सोने से पहले लगातार 10 से 15 मिनट के लिए सीढ़ियां चढ़ें और उतरे भी, इससे आपका थाई फैट कम होगा। साथ ही ये न सिर्फ थाइज की चर्बी को कम करने के लिए फायदेमंद है बल्कि ये थाइज की स्ट्रेंथ को भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद जरूरी मसल्स जैसे हैम्स्ट्रिंग आदि को भी मजबूत बनाने में भी ये मदद करता है।
TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article