हेल्थ

Side Effects of Spicy Food: मसालेदार खाने से सदगुरु भी करते हैं मना, सेहत को ऐसे पहुंचता है नुकसान

Side Effects of Spicy Food: मसालेदार खाना मैक्सिकन, भारतीय, थाई, कोरियाई और सिचुआन व्यंजनों समेत दुनियाभर के कई व्यंजनों में पाया जा सकता है। लेकिन ज्यादा मसालेदार खाना सेहत के लिए फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है।

Image

Side Effects of Spicy Food: सेहत के लिए सही नहीं है मसालेदार भोजन।

Side Effects of Spicy Food: दुनियाभर में खानपान का अलग-अलग तरीका होता है। कोई तीखा खाना पसंद करता है तो कोई मीठा खाना, वहीं कोई काफी ज्यादा मसालेदाकर खाना (Spicy Food) पसंद करता है। मसालेदार खाने में ऐसे मसाले होते हैं जिसमें मिर्च, लाल मिर्च, काली मिर्च, अदरक समेत कई मसाले होते हैं। मसालेदार खाना मैक्सिकन, भारतीय, थाई, कोरियाई और सिचुआन व्यंजनों समेत दुनियाभर के कई व्यंजनों में पाया जा सकता है। लेकिन ज्यादा मसालेदार खाना सेहत के लिए फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है। सद्गुरु के मुताबिक भी मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए और इससे जितना हो सके उतना बचना चाहिए। आज हम इसी को लेकर आपको बताएंगे कि मसालेदार खाना कैसे आपके स्वास्थ्य (Side Effects of Spicy Food) के लिए खतरनाक है।

मसालेदार खाना खाने से सेहत को ये होते हैं नुकसान (Health Hazards of Eating Spicy Food)

बढ़ता है वजन

अगर आप ज्‍यादा मसालों का सेवन करते हैं तो आपका इससे वजन भी बढ़ सकता है। मसालों का ज्‍यादा सेवन करने से मेटाबॉल‍िज्‍म रेट स्‍लो हो जाता है और वजन बढ़ता है।

गर्भवती महिलाएं और पाइल्स के मरीज बनाएं दूरी

मसालेदार भोजन को खासतौर से गर्भवती महिलाओं और पाइल्स के मरीजों को बिलकुल नहीं खाना चाहिए।

हार्ट के लिए है नुकसानदायक

बहुत ज्यादा मसालेदार खाना दिल के लिए नुकसानदायक होता है। अगर आप अपने दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। मसालेदार खाने में ट्रांस फैट होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

नींद नहीं आती

मसालेदार खाना खाने से नींद नहीं आने की समस्या हो सकती है। खासतौर से रात के समय मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए।

मुंह से बदबू आने के साथ दांत हो सकते हैं खराब

मसालेदार खाने से मुंह से बदबू आ सकती है। साथ ही दांत खराब होने की आशंका ज्‍यादा रहती है।

गैस की हो सकती है समस्या

मसालों का ज्‍यादा सेवन करने से पेट में गैस की समस्‍या हो सकती है। साथ ही डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम के ल‍िए मसालों का ज्‍यादा सेवन हान‍िकारक होता है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article