हेल्थ

Zinc Health Benefits: सेहत के लिए बेहद जरूरी है जिंक, जानिए कैसे रखता है आपको फिट एंड हेल्दी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 3, 2023, 06:58 AM IST

फिट और हेल्दी रहने के लिए खान-पान का सही होना बेहद जरूरी होता है। इसलिए अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि अपनी डाइट प्रोटीन, कैल्शियम और जिंक से भरपूर फूड्स को शामिल करें।

Image

Zinc Health Benefits

Zinc Health Benefits: फिट और हेल्दी रहने के लिए खान-पान का सही होना बेहद जरूरी होता है। इसलिए अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि अपनी डाइट प्रोटीन, कैल्शियम और जिंक से भरपूर फूड्स को शामिल करें। इन सभी विटामिन्स में जिंक सेहत के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। जिंक शरीर को सुचारू ढंग से काम करने में सक्षम बनाता है। शरीर में जिंक का उत्पादन नेचुरली नहीं होता है इसलिए चिकित्सक अलग-अलग खाद्य पदार्थों के माध्यम से जिंक की पूर्ति करने की सलाह देते हैं क्योंकि जिंक की कमी की वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन हो सकती हैं। जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में वेज और नॉन वेज फूड्स दोनों को ही शामिल कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको जिंक सेहत को क्या क्या फायदे पहुंचाता है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

जिंक के फायदे

इम्यूनिटी बनाए मजबूत

जिंक इम्यून सिस्टम तो मजबूत बनाता है। जिंक से भरपूर फूड्स का सेवन करने से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है। जिंक रिच फूड्स का सेवन कर आप सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।

ब्रेन रखता है एक्टिव

जिंक शरीर और दिमाग के सुचारू ढंग से काम करने के लिए बेहद जरूरी होता है। जिंक से भरपूर फूड्स का सेवन करने से याददाश्त और एकाग्रता तेज होती है।

रिप्रोडक्टिव हेल्थ सुधारे

जिंक स्वस्थ शुक्राणु के उत्पादन और पुरुष शक्ति को भी बढ़ाता है। जिंक ना केवल पुरुषों बल्कि महिलाओं के लिए भी बेहद जरूरी है। महिलाओं के लिए, जिंक हार्मोन संतुलन बनाए रखने और मासिक धर्म चक्र को नियमित बनाए रखने में मदद करता है।

घाव भरने में सहायक

शरीर में जिंक की पर्याप्त मात्रा होने से घाव जल्दी भर जाते हैं। जिंक घाव के निशान को भी कम करता है। ऐसे में अपनी डाइट में जिंक से भरपूर फूड्स का सेवन जरूर करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article