Blood Test Can Detect Cancer Early: कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो अक्सर तब पकड़ में आती है जब वो शरीर में काफी फैल चुकी होती है। लेकिन अब एक नई रिसर्च ने उम्मीद की किरण जगा दी है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में सामने आया है कि एक सिंपल ब्लड टेस्ट से कैंसर की पहचान लक्षण दिखने से करीब तीन साल पहले ही की जा सकती है। अब सोचें कि अगर बीमारी इतनी जल्दी पकड़ में आ जाए तो इलाज कितनी आसानी से और सफलतापूर्वक किया जा सकता है। ये टेस्ट खासतौर पर उन लोगों में भी काम करता है जो खुद को बिल्कुल फिट और स्वस्थ महसूस कर रहे होते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
सिंपल ब्लड टेस्ट
अब आपको कैंसर का पता लगाने के लिए कोई जटिल जांच कराने की जरूरत नहीं होगी। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिसर्च में बताया गया है कि एक रूटीन ब्लड टेस्ट से कैंसर के शुरुआती संकेत पहचान में आ सकते हैं, वो भी लक्षण दिखने से तीन साल पहले।
दिल की जांच से मिले कैंसर के संकेत
इस स्टडी में उन लोगों के पुराने ब्लड सैंपल्स की जांच की गई जो पहले हार्ट डिजीज की जांच के लिए ब्लड टेस्ट करा चुके थे। बाद में इनमें से कई को कैंसर हो गया। लेकिन रिसर्च में देखा गया कि उनके ब्लड में कैंसर से जुड़ा डीएनए पहले से मौजूद था।
डीएनए के छोटे टुकड़ों से पहचान
वैज्ञानिकों ने खून में मौजूद ट्यूमर डीएनए के बेहद छोटे टुकड़ों को पहचानने की तकनीक विकसित की है। ये टुकड़े बीमारी के शुरुआती संकेत देते हैं, जिन्हें 'मल्टी-कैंसर अर्ली डिटेक्शन' टेस्ट के जरिए पकड़ा गया।
समय रहते इलाज तो बच सकती है जान
अगर कैंसर की पहचान जल्दी हो जाए, तो इलाज आसान हो जाता है और जान बचाने की संभावना भी बढ़ जाती है। रिसर्च के मुताबिक, शुरुआती स्टेज में इलाज का असर कई गुना बेहतर होता है।
अन्य बीमारियों का चल सकता है पता
वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तकनीक से सिर्फ कैंसर ही नहीं, बल्कि डायबिटीज, लिवर डिजीज और ऑटोइम्यून बीमारियों जैसे रोगों की भी पहचान समय से पहले की जा सकती है।
ब्लड टेस्ट कराना जरूरी
अगर आप खुद को पूरी तरह फिट मानते हैं, तब भी नियमित ब्लड टेस्ट करवाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि ये टेस्ट छिपी हुई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाने में मदद कर सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
