हेल्थ

Pomegranate Peel Tea: अनार के छिलके की चाय पीने से बढ़ेगी स्किन की चमक, जानिए इसके अन्य फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 12:10 AM IST

Pomegranate Peel Tea: जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है उन्हें अनार खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह तेजी से हिमोग्लोबिन को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही कई स्टडीज में पाया गया है कि सब्जियों और फलों के छिलकों में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

Image

घर पर अनार के छिलके से बनाएं शानदार हर्बल टी

KEY HIGHLIGHTS
  • अनार के छिलकों में भी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं
  • वजन घटाने वाले लोग भी इस हर्बल टी का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • इस चाय को पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहेगी


Pomegranate Peel Tea: अनार के छिलकों में भरपूर मात्रा में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो हमारे ओवरऑल हेल्थ के लिए कमाल के फायदेमंद हो सकते हैं। इनके फायदों को जानकर शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन इनके इस्तेमाल के बाद आपको इसका अच्छा खासा असर भी देखने को मिल सकता है। अनार का छिलका हेल्दी गुणों से भरा होता है। अनार के छिलकों की चाय आपकी स्किन के लिए दवा का काम कर सकती है। इस चाय की रेसिपी बेहद आसान होती है। हमारे स्वास्थ्य के लिए अनार बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में आज हम अनार के छिलकों की चाय के बारे में जानेंगे।

अनार के छिलकों के हैं एक नहीं, बल्कि कई फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाने में है सहायक-

अनार के छिलके हमारे इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ खांसी, सर्दी, जुकाम और गले में खराश जैसी नॉर्मल समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करते हैं।

बॉडी डिटॉक्स के लिए-

हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में अनार आपकी मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी बॉडी की सेल्स को किसी भी नुकसान से बचाने में सहायता करता है।

हेल्दी स्किन के लिए-

अनार के छिलकों में मौजूद पोषक तत्व हमारी त्वचा के हेल्थ को सुधारने में मदद करते हैं और यह इनको हाइड्रेशन देने के साथ ही पीएच लेवल को संतुलित रखते हैं।

आंतों के हेल्थ में सुधार करता है-

अनार के छिलकों में टैनिन पाया जाता है, जो आंतों की सूजन को ठीक करने और पाचन के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म में भी सुधार लाने में मददगार होता है।

डेंटल हेल्थ के लिए-

दांतो से जुड़ी समस्याओं के लिए अनार के छिलके किसी वरदान से कम नहीं होते हैं, क्योंकि इनमें एंटीकैरीज प्रभाव होते हैं जो मुंह के छालों, दंत पट्टिका समेत कई दांतो से जुड़ी समस्याओं को रोकने में आपकी मदद कर सकते हैं।

अनार के छिलकों की चाय बनाने का तरीका-

इस हर्बल चाय को बनाने के लिए अनार के छिलकों को सबसे पहले निकालकर धूप में सुखाएं या माइक्रोवेव ओवन में भी बेक भी किया जा सकता है। छिलके सूखने के बाद इसका महीन पाउडर बना लें और इसे किसी कंटेनर में बंद करके रख दें। इसके बाद एक कप पानी में पाउडर को उबालें और अपने स्वादानुसार कुछ चीजों को भी इसमें इंक्लूड कर सकते हैं, जिसमें शहद, पुदीना, तुलसी इत्यादि इसके प्रभाव को दोगुना करने में सहायक होंगे।

किसी भी नए आहार को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने फैमिली डॉक्टर से बात की सलाह जरूर लें कि इसे आहार में शामिल करने से कोई नुकसान तो नहीं है। उसके बाद ही इन्हें अपने डेली रूटीन में शामिल करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article