हेल्थ

आयरन की खान है ये लाल फल, चुटकियों में दूर करता है खून की कमी, इन खतरनाक बीमारियों को रखता है कोसों दूर

Pomegranate Health Benefits In Hindi: अगर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो यह लाल फल आपको जरूर खाना चाहिए। क्योंकि रोज बस एक फल खाने से आपके शरीर में एनर्जी दौड़ने लगती है। शरीर की कमजोरी दूर होगी और शरीर मजबूत बनेगा। इससे गंभीर बीमारियों से भी बचाव होगा।

Image

Pomegranate Health Benefits In Hindi

Pomegranate Health Benefits In Hindi: जब भी हम बीमार पड़ते हैं तो ऐसे में अक्सर डॉक्टर यह सलाह देते हैं कि हमें फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। फल पोषक तत्वों से भरपूर और पचने में बहुत आसान होते हैं। यह शरीर को जल्द एनर्जी देने में मदद करते हैं। साथ ही, इनका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। यह बीमारी से जल्द रिकवरी में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा लाल भी है जिसका अगर आप नियमित सेवन करें, तो यह न सिर्फ आपको गंभीर बीमारियों से बचाएगा, बल्कि शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी कारगर है।

इसका नियमित सेवन करने से शरीर की खून की कमी भी दूर होती है। ऐसे में इस फल को एनीमिया के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं माना जाता है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसा कौन सा फल है, जो सेहत के लिए इतना लाभकारी है? इस चमत्कारी फल के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ते रहें...

शरीर को अंदर से मजबूत बनाएगा ये लाल फल

आपको बता दें कि यह फल कुछ नहीं, बल्कि हम सभी का फेवरेट अनार है। यह फल खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही सेहत के लिए लाभकारी भी होता है। इस लाल फल में विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड, पोटेशियम, मैंगनीज, फाइबर और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी बनाते हैं। यह शरीर में खून की कमी को दूर करता है, पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है, इम्यूनिटी मजबूत बनाता है और कई खतरनाक बीमारियों को भी आपसे दूर रखता है। नियमित बस एक अनार खाने से शरीर लोहे की तरह मजबूत बनता है।

अनार खाने से इन बीमारियों से होगा बचाव

अनार को सिर्फ बीमारियों से जल्द रिकवरी के लिए ही लाभकारी नहीं माना जाता है, बल्कि इसका सेवन गंभीर रोगों से बचाव में भी मदद करता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि जो लोग नियमित अनार का सेवन करते हैं, उनमें कई तरह बीमारियों का खतरा कम होता है जैसे,

  • दिल की बीमारियों को दूर रखता है।
  • कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में कारगर है।
  • शरीर के वजन को कंट्रोल रखता है और मोटापे से बचाता है।
  • अनार खाने से डायबिटीज का खतरा भी कम होता है।
  • यह लाल फल कई तरह के कैंसर के खतरे को कम करता है।
  • किडनी को हेल्दी रखने के लिए यह फल लाभकारी है।
  • इसका नियमित सेवन आपको पाचन संबंधी समस्याओं से बचाता है।
  • जोड़ों को मजबूत बनाता है और इससे जुड़ी स्थितियों को दूर रखता है।
  • मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है। ब्रेन फंक्शन में सुधार करता है।
  • त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी अनार बहुत लाभकारी है।
अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आज से डाइट में इस लाल फल को शामिल करें। यह आपको शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ आपके सौंदर्य को बनाए रखने में भी मदद करेगा।
Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article