हेल्थ

दिल्ली में फिर से मिल रहे कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीज, क्या वापस आ गया है ये खतरनाक वायरस या कुछ और है कारण? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना जैसे लक्षण वाले मरीज देखने को मिल रहे हैं। जिसमें बंद नाक, गले में दर्द और शरीर में दर्द के मामले सामने आ रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की चिंता है कि क्या कोरोना की कोई लहर तो वापस नहीं आ रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से...

Image

Viral Infection patients in delhi

Photo : iStock

कोरोना महामारी ने देश में खूब कोहराम मचाया था, जिससे पीड़ित बहुत से लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। हालांकि अब कोविड के मामले सामने न आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन हाल ही में दिल्ली में कोरोना जैसे लक्षणों वाले मरीजों का संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीं हाल ही में बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। वहीं बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां अस्पतालों से जुकाम, बुखार और गले में दर्द के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट की चिंता बढ़ गई है। आइए इस लेख में जानते हैं कि क्या फिर से वापस आ गया है कोरोना या मरीजों के बढ़ने का कोई और कारण है।

दिल्ली में देखने को मिल रहे मामले

बीते कुछ दिनों से दिल्ली के अस्पतालों में सर्दी-जुकाम, बंद नाक, बुखार और गले में दर्द के मामले काफी तेजी से देखने को मिल रहे हैं। जिसे देखकर लगता है कि यह सभी लक्षण कोरोना के हो सकते हैं। हालांकि ये लक्षण कोरोना के अलावा भी कई वायरस के संक्रमण में सामने आ सकते हैं। वहीं बदलते मौसम में गर्मी और बारिश के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जिसके कारण भी इस तरह के मामले देखने को मिल सकते हैं।

संक्रमण के लक्षण - Symptoms of Infection

  • नाक बंद होना।
  • सांस लेने में कठिनाई महसूस करना।
  • तेज बुखार होना।
  • गले में दर्द होना।
  • खाने पीने में दिक्कत होना।
  • शरीर में दर्द रहना।

कैसे करें बचाव - How to prevent

  1. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हमेशा मास्क लगाकर निकलें।
  2. अपने शरीर की सफाई का विशेष ध्यान रखें।
  3. अपने आसपास सफाई बनाए रखें।
  4. हेल्दी डाइट लें और नियमित व्यायाम जरूर करें।
  5. कोरोना वैक्सीनेशन जरूर कराएं साथ ही बूस्टर डोज भी लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article