हेल्थ

Pani Puri Benefits: चौपाटी की चटपटी पानी पुरी भी है सेहत के लिए खजाना, नोट करें पानी पुरी खाने के फायदे क्या हैं

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jul 12, 2023, 05:36 PM IST

Pani Puri health Benefits (पानी पुरी खाने के फायदे): सुहाने मौसम में चटपटी सी पानी पुरी खाने का बहुत मन कर रहा है, लेकिन इस बात को सोच के पीछे हट जाते हैं कि बरसात में कहीं तबियत बिगड़ न जाए। तो ऐसे में पानी पुरी के फायदे पढ़ बेशक आपके चेहरे पर भी चालिस वोल्ट का बल्ब जल ही जाएगा। देखें पानी पुरी खाने के चमत्कारी फायदे क्या हैं।

Image

Pani puri day 2023 pani puri doodle health benefits of eating golgappe street food weight loss digestion remedy

Pani Puri day 2023 Golgappa Benefits (पानी पुरी के फायदे): तीखी मीठी पानी पुरी खानी किसे पसंद नहीं होती, अगर आपको भी इस सुहाने मौसम में पानी पुरी की खूब तलब उठती है। लेकिन बाहर का खाने से तबियत बिगड़ने के डर में अपनी क्रेविंग्स को रोक लेते हैं। तो विश्व पानी पुरी दिवस पर जान लीजिए पानी पुरी खाने के एकदम चमत्कारी फायदे। जी हां, बेशक आपको भी ये जानकार हैरानी हो रही होगी कि, भला चौपाटी की पानी पुरी पुचका खाने से सेहत को कौन से लाभ मिलते हैं। तो देखें चटपटी पानी पुरी के एकदम रामबाण फायदे क्या हैं?

World Pani Puri Day, Puchka pani puri health benefits

वेट लॉस (Weight Loss)

इस बात को स्वीकार करना बहुत ही हैरानी की बात हो सकती है, लेकिन पानी पुरी के सेवन से वजन कम करने में भी बहुत लाभ मिलता है। जी हां जंक मानी जाने वाली पानी पुरी असल में वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए बहुत रामबाण हो सकती है। दरअसल पानी पुरी में मुख्यतौर पर पानी ही होता है, और थोड़े से उबले हुए आलू खाने से सेहत को अत्यधिक नुकसान नहीं ही होता है। इसलिए अगर आपको कुछ जंक खाने का मन ह और वजन बढ़ने की दिक्कत है, तो पानी पुरी झटपट बनाकर खाई जा सकती है।

पेट की गड़बड़ (Digestion Home remedies)

पानी पुरी के पानी में इमली, आमचूर, पुदीना, काला नमक, जीरा से लेकर जलजीरा और अन्य नेचुरल मसाले होते हैं। जिनका सेवन कर पेट से जुड़ी समस्याओं का निवारण किया जा सकता है। वहीं पानी पुरी की पुरी में सूजी, चने और उबले हुए आलू होते हैं, जिनका सेवन कर कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

एसिडिटी की छुट्टी (How to get rid of acidity)

गोलगप्पे खाने से एसिडिटी की दिक्कत में भी अच्छा असर देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पानी पुरी के चटपटे पानी में शरीर को ठंडा करने के गुण होते हैं जो एसिडिटी की छुट्टी करने के लिए बहुत ही असरदार माना जाता है। इसी पानी से आंते साफ हो जाती हैं और आपका पाचन तंत्र एकदम दुरुस्त रहता है।

डायबिटीज (Medicine for diabetes)

पानी पुरी दिवस पर जान लीजिए कि न केवल पेट की दिक्कत ठीक करने के लिए बल्कि पानी पुरी का इस्तेमाल डायबिटीज से लड़ने में भी किया जा सकता है। जी हां, बता दें कि शक्कर के मरीजों को अपनी शुगर को नियंत्रण में रखने के लिए काली मिर्च, जीरा आदि जैसे मसालों को सेवन करते रहना चाहिए। क्योंकि इन मसालों के सेवन से ग्लूकोज एकदम से बढ़ती नहीं है, और ये मसाले पानी पुरी में भरपूर मात्रा में होते हैं।

कोलेस्ट्रोल (Cholesterol Kam kaise kare)

पानी पुरी के आलू में काले चने भी डाले जाते हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। तो अगर आप अपना कोलेस्ट्रोल काबू में रखना चाहते हैं। तो पानी पुरी बेहद बढ़िया स्नैक विकल्प हो सकती है, इसी के साथ सूजी से बनी पूरियां भी कोलेस्ट्रोल नियंत्रण में रखती हैं।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आयरन की कमी में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं: किन मेवों को खाने से एनीमिया दूर होता है, ड्राई फ्रूट्स में क्या खाने से सबसे ज्यादा आयरन बढ़ता है

आयरन की कमी में कौन से ड्राई फ्रूट्स खाएं: किन मेवों को खाने से एनीमिया दूर होता है, ड्राई फ्रूट्स में क्या खाने से सबसे ज्यादा आयरन बढ़ता है

भारत में एनीमिया के मामले घटे, फिर भी हर दूसरी महिला खून की कमी से परेशान, ICMR सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

भारत में एनीमिया के मामले घटे, फिर भी हर दूसरी महिला खून की कमी से परेशान, ICMR सर्वे में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

दाल का पानी, दूध, अंडा.. 6 महीने से बड़े बच्चे को क्या खिलाएं, डॉ सलीम ज़ैदी ने बताई पूरी लिस्ट, ये चीज तो भूलकर भी न दें

दाल का पानी, दूध, अंडा.. 6 महीने से बड़े बच्चे को क्या खिलाएं, डॉ सलीम ज़ैदी ने बताई पूरी लिस्ट, ये चीज तो भूलकर भी न दें

क्या गोरेपन की क्रीम से किडनी खराब होती है: फेयरनेस क्रीम से किडनी खराब, लड़की की इस सिचुएशन पर क्या कहते हैं डॉक्टर

क्या गोरेपन की क्रीम से किडनी खराब होती है: फेयरनेस क्रीम से किडनी खराब, लड़की की इस सिचुएशन पर क्या कहते हैं डॉक्टर

World Conjoined Twins Day: 50 हजार में 1 बार पैदा होते हैं ऐसे बच्चे, जाने जुड़े हुए बच्चे होने के पीछे का Medical science क्या कहता है

World Conjoined Twins Day: 50 हजार में 1 बार पैदा होते हैं ऐसे बच्चे, जाने जुड़े हुए बच्चे होने के पीछे का Medical science क्या कहता है