हेल्थ

रोज सुबह पानी में मिलाकर पी लें ये चीज, चर्बी के लिए बन जाती हैं फैट कटर, लोग रोक कर पूछेंगे वेट लॉस का राज

Drink for Weight Loss in Morning : यदि आप अपने वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं, तो आपको अपने मॉर्निंग ड्रिंक में इन चीजों के पानी को शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं, क्या हैं वह चीजें जिन्हें पानी में घोलकर पीने से आपका वजन तेजी से कम होने लगता है।

Image

Morning Drink for Weight loss

यदि आप वेट लॉस जर्नी करना चाहते हैं, तो उसकी तैयारी आपकी दिन भर के लिए होनी चाहिए। सुबह उठने से लेकर रात में सोने तक क्या खाना है क्या पीना है इसकी जानकारी आपको हमेशा ध्यान से रखनी चाहिए। क्योंकि जितना जरूरी वेट लॉस के लिए वर्कआउट है उतना ही जरूरी डाइट का ख्याल रखना भी है। यदि आप अपनी डाइट में कुछ जरूरी चीजों को शामिल कर लेते हैं, तो आपको वेट लॉस के परिणाम मन मुताबिक मिल सकते हैं। आज हम आपको 3 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जिन्हें यदि पानी में घोलकर रोज सुबह पी लिया जाए, तो यह आपके शरीर में जमा चर्बी को तेजी से छांटने का काम करती हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वह चीज और कैसे करें सेवन?

वजन कम करने के लिए ड्रिंक्स - Morning Drinks for Weight Loss

दालचीनी और शहद

दालचीनी के अनेक फायदों के बारे में आपने जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दालचीनी हमारे वजन को कम करने के लिए भी कारगर साबित होती है। वहीं एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर शहद हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। दालचीनी और शहद को 1 गिलास गुनगुने पानी में डालकर पीने से हमारी वेट लॉस जर्नी आसान हो जाती है।

नींबू और अदरक

यदि आप रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू और अदरक डालकर पीते हैं, तो यह आपके वजन को तेजी से कम करने का काम करता है। अदरक और नींबू का यह ड्रिंक हमारे शरीर की सफाई का काम करता है, जिससे हमारा मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसके लिए आप 1 गिलास पानी में 1/2 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच अदरक का पेस्ट बनाकर डाल दें। इस ड्रिंक को सुबह पीने से हमारा वजन तेजी से कम होता है।

खीरा और पुदीना

खीरा और पुदीना से बनी ये ड्रिंक आपकी सेहत को गजब के फायदे देने का काम करती है। इसके लिए आपको 1 गिलास पानी लेकर उसमें 1 खीरा को टुकड़ों में काटकर डाल देना है। इसके साथ ही इसमें 7-8 पत्ते पुदीने के भी मिला दें। इसे रात भर रखा रहने के बाद आप इसे सुबह पी सकते हैं। यह आपके वजन को तेजी से कम कर सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article