हेल्थ

Morning Habits to Lose Weight: सुबह उठकर अपनाएं ये अच्छी आदतें, आसानी से कम होगा वजन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 11:18 PM IST

Morning Habits to Help You Lose Weight: आजकल ज्यादातर लोग वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि वेट लॉस करने के चक्कर में कई लोग कमजोरी का शिकार भी बन जाते हैं। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप हेल्दी आदतों को फॉलो करते हुए ही अपनी वजन कम करें।

Image

Weight Loss

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • आजकल ज्यादातर लोग अपना वजन कम करना चाहता।
  • व्यक्ति सुबह की कुछ आदतों को बदलकर वजन कम कर सकते हैं।
  • लोगों को हेल्दी तरीके से अपना वजन कम करना चाहिए।

Morning Habits to Help You Lose Weight: वजन कम करना, आजकल ज्यादातर लोग इसी कोशिश में लगे हुए हैं। अपना वेट लॉस (Weight Loss) करने के लिए लोग तरह तरह की चीजें अपनाते हैं। इसके लिए लोग अपना डाइट प्लान भी बनाते हैं। लोग जल्द से जल्द पतला होना चाहते हैं, इस बात को बिना जाने कि तेजी से वजन कम करना हेल्दी नहीं हो सकता है और इसलिए यह जरूरी है कि आप अपना वजन कम करने के लिए पूरा समय लें।

आपको पता होना जरूरी है कि डाइट और व्यायाम के साथ-साथ कुछ आदतों को अपनाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। सुबह का आपका रुटीन काफी महत्वपूर्ण होता है। सुबह की डाइट, व्यायाम ये सभी वजन कम करने में आपकी मदद करते हैं। इस आर्टिकल में हमने ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताया है जिन्हें अपनाकर आप हेल्दी तरीके से अपना वजन कम कर सकते हैं।

एक गिलास गर्म पानी से दिन की शुरुआत- सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है और साथ ही यह पाचन तंत्र को भी साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह सिस्टम से खराब चीजों को निकालने में भी मदद कर सकता है।

ब्रेकफास्ट में होना चाहिए प्रोटीन- काफी लोग जानते होंगे कि नाश्ता दिन के सबसे महत्वपूर्ण भोजन में से एक माना जाता है और इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आप हेल्दी ब्रेकफास्ट करें। प्रोटीन खाने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और इससे आप कम खाना खाएंगे।

सन लाइट भी जरूरी- सन लाइट शरीर को आवश्यक विटामिन प्रदान करता है और इसलिए धूप में बाहर रहना आवश्यक है। हालांकि, धूप में निकलते समय त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना ना भूलें।

शारीरिक व्यायाम- यह महत्वपूर्ण है कि आप सुबह किसी प्रकार की शारीरिक गतिविधि करें और इससे आपको कुछ कैलोरी बर्न करने में मदद मिलेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य सूचना उद्देश्यों के लिए हैं और इसे प्रोफेशनल चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने या अपने आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सलाह लें।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article