हेल्थ

शरीर की चर्बी को मोम की तरह पिघला देंगी सुबह की ये आदतें, थुलथुली चर्बी का मिटा देंगी नामोनिशान, महीनेभर में मिलेंगे बेस्ट रिजल्ट

Morning Habits For Weight Loss In Hindi: अगर आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी में तेजी लाना चाहते हैं, तो सुबह की इन अच्छी आदतों को अपनाने से आपको बहुत फायदा मिल सकता है। इनकी मदद से शरीर में अतिरिक्त चर्बी के निर्माण को रोकने में मदद मिलेगी। यह वेट लॉस का प्रभावी तरीका है।

Image

Weight Loss Habits In Hindi

Morning Habits For Weight Loss In Hindi: आप अपने दिन की शुरुआत किस तरह करते हैं, यह आपको सेहतमंद रखने में बहुत अहम भूमिका निभाता है। आपको बता दें कि जब वजन कम करने की बात आती है तो इसके लिए भी यह बहुत आवश्यक है कि आप अपने दिन की शुरुआत सही तरीके से करें। अगर आप अपनी सुबह की कुछ आदतों में सुधार कर लें और मॉर्निंग रुटीन में कुछ हेल्दी आदतों को शामिल कर लें, तो इनकी मदद से आपको तेजी से वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है। इस तरह आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं।

बहुत से लोग अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर वजन घटाने के लिए लोगों को किस तरह का मॉर्निंग रूटीन फॉलो करना चाहिए? आपको बता दें कि आपको बहुत ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती है, बस जो काम आप रोज करते हैं उनमें बदलाव करने की जरूरत है। कुछ स्वस्थ आदतों की मदद से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वजन कम करने के लिए अपनाएं सुबह की ये अच्छी आदतें - Morning Habits For Weight Loss In Hindi

गुनगुना पानी पिएं

शरीर की चर्बी को पिघलाने का यह एक बहुत अच्छा तरीका है। सुबह उठकर हम सभी पानी पीते हैं, लेकिन जब आप गुनगुना पानी पीते हैं तो यह शरीर की गंदगी को बाहर निकालने में अधिक प्रभावी है। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, इस तरह आप तेजी से कैलोरी बर्न करते हैं और अतिरिक्त चर्बी बढ़ने से भी रोकते हैं।

हर्बल चाय पिएं

सुबह के समय चाय हम में से ज्यादातर लोगों के पसंदीदा मॉर्निंग ड्रिंक्स में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप दूध वाली चाय के बजाए हर्बल चाय जैसे ग्रीन टी, दालचीनी की चाय, अदरक की चाय, जीरा, अजवाइन और सौंफ आदि की चाय का सेवन करना शुरू कर दें तो इससे शरीर की चर्बी पिघलाने में बहुत मदद मिलेगी।

प्रोटीन से भरपूर नाश्ता

लंबे समय तक पेट को भरा रखने और क्रेविंग्स को कंट्रोल रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, भूख कम लगती है और मांसपेशियां बढ़ाने में मदद मिलती है।

एक्सरसाइज

शरीर में जमा चर्बी को पिघलाने के लिए सुबह के समय वर्कआउट करना सबसे ज्यादा प्रभावी माना जाता है। इसलिए आपको सुबह के समय मॉर्निंग वॉक, योग और वेट ट्रेनिंग आदि जरूर करना चाहिए। यह वजन घटाने का सबसे प्रभावी तरीका है।

सुबह जल्दी उठें

सुबह जल्दी उठने से हमारा मतलब यह नहीं है कि आप रात में देर से सोएं और सुबह जल्दी उठें। अपने सोने और उठने का समय फिक्स करें। रात में जल्दी सोएं और अपने दिन शुरुआत भी जल्दी करें। रात में कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article