Superfood to Boost Immunity in Monsoon: मानूसन (Monsoon) आने के साथ ही जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती है, तो वहीं ये कई बीमारियों को लेकर भी आता है। मानसून के मौसम में खासतौर से स्वाइन फ्लू, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, आई फ्लू (Eye Flu) समेत कई बीमारियां पैर पसारने लगती है। इन बीमारियों के चलते लोग बीमार हो जाते हैं और उनका इम्यून सिस्टम (Immune System) कमजोर हो जाता है। दरअसल फिट रहने के लिए इम्यून सिस्टम का ठीक रहना बेहद जरूरी है। आज इसी को लेकर हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाकर आपकी इम्यूनिटी मजबूत (Immunity) बन जाएगी और आप मानसून के मौसम में बीमार (Superfood to Boost Immunity in Monsoon) भी नहीं पड़ेंगे।
मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए जरूर खाएं ये सुपरफूड (Superfood to Boost Immunity in Monsoon)
लहसुन- इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए लहसुन काफी ज्यादा फायदेमंद है। दरअसल लहुसन में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो बाहरी बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं। आप लहसुन को कच्चा, या फिर सब्जी या दाल में भी डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
अदरक- औषधीय गुणों से भरपूर अदरक इम्यूनिटी बूस्ट करने में काफी कारगर है। कच्ची अदरक या अदरक वाली चाय पीने से आप अपनी इम्यूनिटी बूस्ट कर सकते हैं। दरअसल अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी दोनों गुण होते हैं।
अनार- अनार विटामिन ए, सी, ई और फोलेट का अच्छा सोर्स है। अनार में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनमें एंटी-वायरल, एंटीऑक्सीडेंट और कैंसर विरोधी गुण होते हैं। रोजाना अनार खाने या उनका रस पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। अनार के सेवन से खून की भी कमी नहीं होती है।
पालक- विटामिन सी, ई और ए के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पालक इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए एक बेहतरीन सुपरफूड है। पालक में जिंक भी काफी ज्यादा मात्रा में होता है।
चुकंदर- चुकंदर आयरन, विटामिन सी, फोलेट, पोटेशियम, फाइबर और कई स्वास्थ्य-लाभकारी पोषक तत्वों से भरपूर है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए चुकंदर जरूर खाना चाहिए।
तरबूज- तरबूज में रसदार और ताजगी देने वाले गुण होते हैं। तरबूज के स्वास्थ्य लाभ काफी ज्यादा हैं। तरबूज में अन्य फलों और सब्जियों की तुलना में अधिक लाइकोपीन होता है। विटामिन ए, बी, सी और लाइकोपीन हृदय रोगों सहित कई पुरानी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए तरबूज एक सुपरफूड है।
