हेल्थ

Blood Rich Food: खून की कमी को पूरा करने के लिए जरूर खाएं ये चीजें, हफ्तेभर में नस-नस में भर जाएगा खून

Blood Rich Food: ब्लड काउंट कम होना आजकल एक आम समस्या है। जब आपके शरीर में आरबीसी की गिनती कम हो जाती है तो आपके शरीर में रक्त की मात्रा कम हो जाती है।

Image

Blood Rich Food: खून की कमी को पूरा करने के लिए जरूर खाएं ये चीजें।

Blood Rich Food: आज की इस भागदौड़ वाली जिंदगी में फिट (Fit) रहना बेहद जरूरी है। अगर आप फिट हैं, तभी आप सही से काम कर पाएंगे। शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए बॉडी में ब्लड काउंट (Blood Count) का होना बहुत जरूरी है। दरअसल कम ब्लड काउंट एनीमिया समेत कई बीमारियों का कारण बन सकता है। एनीमिया का मुख्य कारण खराब खानपान है, जिसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी12 की कमी होती है। इसी को लेकर आज हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे आपको अपना खून बढ़ाने के लिए जरूर (Blood Rich Food) खाना चाहिए।

खून बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये चीजें (Blood Rich Food)

चुकंदर- बॉडी में आयरन की कमी को दूर करने का सबसे अच्छा सोर्स चुकंदर है। दरअसल चुकंदर खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है। अगर आपके बॉडी में खून की कमी हैं, तो आपको रोज चुकंदर खाना चाहिए। रोज चुकंदर खाने से आपका जल्द ही खून बढ़ने लगेगा और आर फिट हो जाएंगे।

पालक- शरीर में खून की कमी होने पर आप अपने खाने में पालक को जरूर शामिल करें। दरअसल पालक में कैल्शियम, सोडियम, खनिज लवण, क्लोरीन, फास्फोरस और प्रोटीन जैसे तत्व होते हैं और ये खून बढ़ाने के साथ ही शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। आप दिन में बार पालक खा सकते हैं।

अनार- खून की कमी को दूर करने के लिए अनार भी बेस्ट ऑप्शन है। आप अनार का ताजा जूस या उसे छिलकर भी खा सकते हैं। शरीर में खून की कमी या कमजोरी होने पर अनार का जूस पानी से ताकत आ जाती है।

केला- शरीर में खून की कमी को सही करने के लिए केला एक बढ़िया ऑप्शन है। आप शहद या आंवले के रस के साथ केले को खाएं। दरअसल ऐसा करने से हीमोग्लोबिन लेवन बढ़ता है और आप कमजोरी से फिट हो जाते हैं।

सेब- हर घर में फलों के तौर पर खाया जाने वाला सेब खून बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद है। सेब अनीमिया जैसी बीमारी में काफी लाभदायक है। साथ ही सेब खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

अंगूर- खून की कमी दूर करने के लिए आप अंगूर खा सकते हैं। अंगूर के सेवन से आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है। अंगूर आंखों के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article