Monsoon में आपके शरीर को वास्तव में क्या चाहिए होता है, आयुर्वेद के अनुसार कैसा होना चाहिए समर रुटीन, एक्सपर्ट से जानिए

Monsoon Health Tips Ayurveda: मॉनसून में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आयुर्वेद क्या कहता है? आइए आयुर्वेदाचार्य से ही जानते हैं बारिश के मौसम में हेल्दी रहने के आसान उपाय, जो आपको पूरे सीजन फिट और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

Monsoon Health Tips Ayurveda: आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि बारिश का मौसम आते ही गर्मी से राहत तो मिलती है, लेकिन साथ ही कई छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। कभी पेट खराब हो जाता है, कभी सुस्ती महसूस होती है, तो कभी बिना वजह थकान रहने लगती है। ऐसे में सिर्फ छाता और रेनकोट ही नहीं, अपनी दिनचर्या और खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है।

Monsoon Health Tips Ayurveda

मॉनसून के दौरान कैसा हो आपका रूटीन, आयुर्वेदाचार्य से जानिए

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा के मुताबिक, हर मौसम की अपनी जरूरत होती है और हमारा शरीर भी उसी हिसाब से खुद को ढालने की कोशिश करता है। मॉनसून में शरीर को हल्का भोजन, थोड़ी अतिरिक्त देखभाल और संतुलित दिनचर्या की जरूरत होती है। अगर मौसम के अनुसार अपनी आदतों में छोटे-छोटे बदलाव कर लिए जाएं, तो कई परेशानियों से बचा जा सकता है।

End of Feed