Lifestyle Changes To Stay Healthy And Live Longer: स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करने से सिर्फ आपको सेहतमंद रहने में ही नही, बल्कि लंबे समय तक जीवित रहने में भी मदद मिलती है. आज के समय में हम देखते हैं कि लोग 40 की उम्र में ही गंभीर रोगों की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। आजकल कम उम्र में ही लोगों को कई बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं। इसका एक बड़ा कारण हमारी खराब जीवनशैली है। अगर आप जीवनशैली की कुछ आदतें कम उम्र में ही अपना लें, तो आप गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। साथ ही, आपको एक स्वस्थ और लंबा जीवन जीने में मदद मिल सकती है। लोगों को स्वस्थ रखने और गंभीर बीमारियों से बचाने को लेकर जागरूक करने के लिए हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस भी मनाया जाता है। अब सवाल यह उठता है कि स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली में कौन-कौन से बदलाव करने की जरूरत है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए जीवनशैली में करें ये बदलाव - Lifestyle Changes To Stay Healthy And Live Longer In Hindi
गतिहीन जीवनशैली छोड़ें
दिनभर वर्किंग डेस्क पर बैठकर काम करना, सोफे पर बैठकर या लेटकर टीवी देखने, मोबाइल में रील स्क्रोल करना आदि के चलते हम सभी बहुत कम शारीरिक रूप से एक्टिव रहते हैं, जो कि आपको कई बीमारियों के खतरे में डालता है। नियमित एक्टिव रहना जरूर है। जरूरी नहीं कि दिन में सिर्फ 30-40 मिनट पैदल चलने से भी कई फायदे मिल सकते हैं। पैदल चलें, कोई खेल खेलें, दौड़ लगाएं, स्विमिंग करें, सीढ़ियां चढ़े-उतरें या जो फिजिकल एक्टिविटी आपको अच्छी लगती है वो करें।
जंक प्रोसेस्ड फूड्स खाना बंद कर दें
चिप्स, नमकीन, पिज्जा-बर्गर, केक-पेस्ट्री आदि में सिर्फ अनहेल्दी चीजें होती हैं। इनमें चीनी, नमक, अनहेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इनका नियमित सेवन करने से से शरीर का वजन बढ़ता है और आप मोटापे का शिकार हो जाते हैं। उसके बाद धीरे-धीरे शरीर में डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इसलिए इनसे दूरी बनाएं।
अच्छा खाएं
हमेशा यह सलाह दी जाती है कि घर का खाना खाएं। स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। कोशिश करें कि आपकी डाइट में प्रोटीन, कार्ब्स और फैट के साथ-साथ सभी जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स डाइट में शामिल हों। जरूरत के अनुसार भोजन करें और ओवरईटिंग से बचें।
नींद से समझौता न करें
रात को देर से सोने और सुबह जल्दी उठ जाने की आदत छोड़ दें। एक व्यक्ति को सेहतमंद रहने के लिए रात में कम से 7 से 8 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। यह उनके मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य, दोनों के लिए बहुत आवश्यक है। आपको बता तें, कई रोग और स्थितियां शरीर मे सिर्फ नींद की कमी से पैदा होती हैं। इसलिए समय पर सोने की आदत डालें और अच्छी नींद लें।
तनाव को मैनेज करें
मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। इसलिए इसे मैनेज करें। अच्छी डाइट लें और मेडिटेशन का अभ्यास करें। इससे आपका रिलैक्स और शांत रहेंगे। यह आपको एक खुशहाल जीवन जीने में मदद करेगा।
तंबाकू, शराब और स्मोकिंग से दूरी बनाएं
ये कैंसर जैसे गंभीर रोगों के खतरे को बढ़ाने में योगदान देते हैं। इनका सेवन स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इन खराब आदतों को आज से अपने लाइफस्टाइल से बाहर निकाल दें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
