Falsa Fruit Health Benefits: अगर आपको बैठकर उठते समय चक्कर आते हैं या आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है, तो इसका मतलब है कि यह है कि आपका ब्लड प्रेशर कम हो गया है या आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल कम हो गया है। आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने वाले हैं, जो एनीमिया और डेंगू के मरीजों के लिए खासतौर से किसी अमृत से कम नही है। फालसा फल के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। गर्मी का मौसम आते ही जगह-जगह फालसे के ठेले खड़े मिल जाते हैं। यह फल देखने में बहुत छोटा लेकिन अनगिनत गुणों से भरपूर होता है। इसे खाने से पेट में ठंडक बनी रहती है और साथ ही शरीर में खून की कमी पूरी होती है। इतना ही नहीं, इसके जूस को पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी नहीं होती है और तुरंत एनर्जी मिलती है। आइये फालसा के फायदों के बारे में और डिटेल में जानते हैं।
फालसा फल खाने के फायदे-
1) कैल्शियम की खान
फलसा फल में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। ये बोन डेंसिटी को बढ़ावा देता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस की स्थितियों में हड्डियों में होने वाले गंभीर दर्द को कम करने में मदद करता है।2) एनीमिया से बचाता है
फलसा फ्रूट में आयरन भरपूर होता है। इसके सेवन से एनीमिया के इलाज में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद आयरन आपके शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद कर सकता है।3) पेट की गर्मी दूर करता हैफालसा में पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गर्मियों में इसका सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। ये पेट से लेकर शरीर के तापमान को कम करता है। साथ ही इसकी ठंडी तासीर पाचन तंत्र की मदद करती है। इसके सेवन से पेट की गर्मी दूर होती है।
4) ब्लड प्रेशर का है रामबाण
फालसा के फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हृदय से संबंधित बीमारियों से लड़ने में सहायक साबित होता है। यह कोरोनरी हृदय रोग और मोटापे की जोखिम को भी काम करने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा होती है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है ओवरऑल यह हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।5) कैंसर से बचाव
फालसा फल में एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी हमारे शरीर में एंटी कैंसर एजेंट का काम करता है। इसके सेवन से कैंसर के जोखिम से बचा जा सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्रेस्ट और लीवर कैंसर से हमारे शरीर की रक्षा करता है।6) डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए फालसा फल काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि फालसा फल में लो ग्लिसमिक इंडेक्स होता है, इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसके अलावा इसमें पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट की भी मौजूदगी होती है जो की इस फल को डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर बनाता है।डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
