हेल्थ

Chicken-Mutton Side Effects: चिकन-मटन खाने के शौकीन हो जाएं सावधान, ज्यादा खाने पर हो सकती हैं ये बीमारियां

Chicken-Mutton Side Effects: कुछ लोग जहां हफ्ते में एक या दो बार चिकन, मटन खाते हैं तो कई लोग हफ्ते में कई दिन यही खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा चिकन,मटन खाना सेहत के लिए फायदेमंद के बजाए नुकसानदेह है।

Image

Chicken-Mutton Side Effects: ज्यादा चिकन-मटन खाने से होती हैं ये बीमारियां।

Photo : iStock

Chicken-Mutton Side Effects: पिछले कुछ सालों से लोगों में नॉनवेज फूड (Non-Veg Food) को लेकर क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। खासतौर से चिकन (Chicken) और मटन (Mutton) को लेकर। लोग चिकन और मटन की डिशेज की बड़े ही मजे के साथ खाते हैं। चिकन या मटन खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। कुछ लोग जहां हफ्ते में एक या दो बार चिकन, मटन खाते हैं तो कई लोग हफ्ते में कई दिन यही खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ज्यादा चिकन,मटन खाना (Chicken-Mutton Side Effects) सेहत के लिए फायदेमंद के बजाए नुकसानदेह है। आज इसी को लेकर हम आपके बताएंगे कि ज्यादा चिकन या मटन खाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

ज्यादा चिकन-मटन खाने से ये होता है नुकसान

बढ़ता है वजन

ज्यादा चिकन-मटन खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है। दरअसल जब आप बहुत अधिक प्रोटीन का सेवन करते हैं तो आपका शरीर अतिरिक्त प्रोटीन जमा कर लेता है और जिससे आपका वजन बढ़ जाता है। आप मोटापे का शिकार हो जाते हैं।

बढ़ता है कोलेस्ट्रोल

ज्यादा मटन- चिकन खाने से कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ता है। कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ना सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक है।

थकान महसूस करना

चिकन-मटन किसी भी सब्जी या फल की तुलना में पचाने में बहुत कठिन है। यही कारण है कि आपके शरीर को मटन-चिकन को पचाने के लिए बहुत अधिक प्रयास करना पड़ता है। साथ ही मटन-चिकन खाने से आप थकान महसूस कर सकते हैं।

कब्ज का रहता है खतरा

चिकन-मटन में बहुत सारा प्रोटीन होता है, लेकिन बहुत अधिक फाइबर नहीं होता है। ज्यादा मटन-चिकन खाने से आपको कब्ज की शिकायत रह सकती है।

हार्ट की समस्या

आप अगर ज्यादा चिकन-मटन खाते हैं, तो आपको फाइबर की कमी हो सकती है। खासतौर से मटन आपके दिल की सेहत बिगाड़ सकता है। आपके खाने में जितना ज्यादा फाइबर होगा उतना ही ज्यादा आपका हार्ट सुरक्षित रहेगा।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article