हेल्थ

किडनी डैमेज होने से पहले कुछ दिन पहले ही शरीर देने लगता है ये 5 संकेत, बिना देर किए भागें डॉक्टर के पास

Kidney Damage Symptoms In Hindi: किडनी में खराबी होने से पहले ही शरीर में कुछ अलग तरह के लक्षण दिखने लगते हैं। यदि आपको भी इसमें से कुछ लक्षण दिखने लगे हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। आज हम आपको 5 ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे जो किडनी डैमेज से पहले दिख सकते हैं।

Image

kidney damage symptoms

Photo : iStock

किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। बात करें किडनी के फंक्शन की तो यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को छानकर पेशाब के जरिए शरीर से बाहर निकालने का काम करती है। यदि किडनी सही ढंग से अपना काम करना बंद कर दे, तो शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती है। इसकी वजह से कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है। हालांकि खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण किडनी से जुड़ी बीमारियां इस समय काफी आम हो गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किडनी खराब होने से पहले शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। आज इस लेख में हम आपको 5 ऐसे लक्षण बता रहे हैं, जो किडनी में आई समस्या की और इशारा करते हैं।

किडनी खराब होने के लक्षण - Kidney Damage Symptoms In Hindi

1. कमजोरी

जब किडनी अपना काम ठीक से नहीं कर पाती है, तो आपके शरीर में धीरे-धीरे टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। इसकी वजह से आपके शरीर में काफी कमजोरी आने लगती है। यदि आपको लगातार लंबे समय से कमजोरी फील हो रही है। तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

2. नींद न आना

नींद न आना आपकी किडनी में आई समस्या का एक बड़ा संकेत हो सकता है। क्योंकि खराब किडनी आपके खून की सफाई ठीक से नहीं कर पाती है। जिससे आपको नींद न आने जैसी समस्याएं जैसे स्लीप एपनिया का सामना करना पड़ सकता है।

3. ड्राई स्किन

त्वचा में खुजली और ड्राइनेस की समस्या किडनी में आई समस्या का संकेत हो सकता है। क्योंकि किडनी में खराबी होने से आपके शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लग जाते हैं। इसलिए लंबे समय तक चल रही खुजली को नजरअंदाज न करें।

4. सूजन

किडनी हमारे शरीर में सोडियम को फिल्टर करने का काम करती है। जब यह काम को ठीक से नहीं कर पाती है, तो आपको शरीर में सोडियम का जमाव होने लगता है। जिससे आपके हाथ-पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है।

5. बार-बार पेशाब आना

यदि आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या है, और यह समस्या रात में सोते समय और बढ़ जाती है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि यह किडनी डैमेज का शुरुआती संकेत हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article