Janhvi Kapoor Admitted To The Hospital: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की सेहत को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस शारीरिक रूप से बहुत कमजोरी महसूस कर रही हैं, जिसके चलते वे घर पर आराम कर रही थीं। लेकिन इसके बाद भी उनके सेहत में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। अस्पताल में इस बात की पुष्टि हुई है कि जान्हवी कपूर को फूड पॉइजनिंग की समस्या हो गई है। इसके चलते उन्हें साउथ मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में एक्ट्रेस चेन्नई गई थीं और उन्हें एयरपोर्ट से ही कुछ फूड्स का सेवन किया था। ट्रेवल के बाद जैसे ही जान्हवी घर पहुंची तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। लंबे समय तक कोई आराम न मिलने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो अब एक्ट्रेस की तबीयत में सुधार है और वह अब स्वस्थ हैं। उन्हें जल्दी ही हॉस्पिटल डिस्चार्ज मिल सकता है।
गंभीर बीमारी है फूड पॉइजनिंग
बरसात के मौसम में फूड पॉइजनिंग होना बहुत आम बात है। इन दिनों बहुत से लोग इसकी चपेट में आते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह एक गंभीर स्थिति है। इसकी वजह से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। यह गंभीर पेट दर्द, उल्टी-दस्त, कमजोरी, चक्कर आना और गंभीर मामलों में व्यक्ति की मृत्यु का कारण भी बन सकती है।
फूड पॉइजनिंग के कारण क्या हैं - Food Poisoning Causes In HIndi
आपको बता दें कि यह समस्या तब पैदा होती है, जब हम कुछ भी दूषित खाते या पीते हैं। दूषित से हमारा मतलब ऐसे फूड है जिसमें हानिकारक बैक्टीरिया, धातु के कण, धूल-मिट्टी आदि शामिल होते हैं। गलत तरीके से पकाया गया भोजन और बासी भोजन करना आदि भी फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है। यह बीमारी सबसे ज्यादा स्ट्रीट फूड या बाहर का खाना खाने के बाद देखने को मिलती है, क्योंकि बाहर भोजन के दौरान साफ-सफाई का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा जाता है। साथ ही, बरसात के मौसम में फूड्स में हानिकारक बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं और तेजी से बढ़ते हैं, जो पेट में जाने के बाद हमें बीमार बनाते हैं।
फूड पॉइजनिंग से कैसे करें बचाव - How To Prevent Food Poisoning In Hindi
- अगर आप फूड पॉइजनिंग से बचना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको कुछ भी दूषित खाने से बचना चाहिए।
- कोशिश करें कि साफ पानी पिएं। पानी को उबालकर और छानकर पिएं।
- साफ-सुथरा खाएं। खाना पकाते समय चॉपिंग बोर्ड, चाकू आदि की साफ-सफाई का पर्याप्त ध्यान रखें। हमेशा हाथ और बर्तनों को अच्छी तरह धोकर खाना तैयार करें।
- बाहर खाने से पूरी तरह बचें। स्ट्रीट फूड खाने से सबसे ज्यादा फूड प्वाइजनिंग की समस्या देखने को मिलती है।
- भोजन को बार-बार गर्म करके न खाएं। इससे भोजन में बैक्टीरिया उत्पन्न होते हैं।
- भोजन को पकाने के बाद तुरंत खाएं। बचे हुए भोजन को ठंडा होने के तुरंत बाद फ्रिज में स्टोर करें। लंबे समय तक बाहर रखे भोजन में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।
- कच्ची सब्जियां खाने से परहेज करें। खासकर, बरसात के मौसम में हमेशा भोजन को पकाकर खाएं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
