International Yoga Day 2023: बदलते मौसम की वजह से बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। इनमें हेयरफॉल एक आम समस्या है। इस समस्या से भारी संख्या में लोग परेशान रहते हैं। वैसे देखा जाए तो हेयर फॉल के कई कारण हो सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा स्ट्रेस, हार्मोन्स में बदलाव, गलत खान-पान, बीमारियां, डैंड्रफ आदि इनके मुख्य कारण हैं। हेयर फॉल की समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हर बार मन चाहा रिजल्ट नहीं देखने को मिलता है। ऐसे में योगासन की मदद से आप हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हेयर फॉल की समस्या को दूर कर सकते हैं।
इन योगासनों से पाएं झड़ते बालों से छुटकारा
उत्तानासन
हेयर फॉल की समस्या को दूर करने में उत्तानासन बेहद फायदेमंद योगासन माना जाता है। उत्तानासन अपर बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इस योगासन को करने से बालों की क्वालिटी बेहतर होती है।
अधोमुख शवनासन
इस योगासन को करने से सर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह योगासन ना केवल आपकी बॉडी को रिलैक्स करता है बल्कि बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है। हेयरफॉल की समस्या दूर करने के लिए आप अधोमुख शवनासन ले सकते हैं।
उष्ट्रासन
उष्ट्रासन बालों को मजबूत बनाता है और हेयर फॉल की समस्या को दूर करता है। इस योगासन की मदद से मस्तिष्क में ब्लड का सर्कुलेशन बेहतर होता है। ऐसे में बालों का झड़ना कम करने के लिए आप उष्ट्रासन का सहारा ले सकते हैं।
