हेल्थ

डाइटिंग और एक्सरसाइज छोड़ खाने में शामिल करें 4 चीजें, बिना मेहनत छंट जाएगी शरीर में जमा चर्बी

यदि आप बिना मेहनत के वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको खाना पीना छोड़ने और जिम जाने की कोई जरूरत नहीं है । आज हम आपको 4 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप अपने बढ़े हुए वजन को तेजी के कम कर सकते हैं।

Image

diet for weight loss

तेजी से खराब होता खानपान और बिगड़ती जीवनशैली के कारण मोटापा एक गंभीर समस्या बनकर सामने आ रहा है। मोटापा अपने आप में कोई समस्या नहीं है लेकिन इसके कारण कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम खड़ी हो जाती हैं। यदि आप भी ओवरवेट से परेशान हैं और अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए घंटों जिम में एक्सरसाइज और डाइटिंग का सहारा ले चुके हैं। लेकिन फिर भी रिजल्ट बेहतर नहीं मिल पा रहा है, तो आपको हमारे बताए कुछ फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। आज हम आपको 4 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को बेहद आसान बना सकती हैं।

सेब

रोज सुबह अपने दिन की शुरुआत एक सेब के साथ करें। फाइबर से भरपूर सेब आपको वेट लॉस में काफी मदद कर सकता है। इसके साथ ही सेब में एंटीऑक्सीडेंट और पानी की मात्रा पाई जाती है, जो आपके शरीर को डिटॉक्स कर वेट लॉस में काफी कारगर साबित होती है। इसलिए रोज सुबह अपनी डाइट में एक सेब जरूर शामिल करें।

ग्रीन टी

वेट लॉस जर्नी कर रहे लोगों के लिए ग्रीन टी एक कारगर उपाय है। जिसे आप अपने दिन की पहली ड्रिंक के रूप में ले सकते हैं। यदि आप ग्रीन टी का सेवन रोजाना 1-2 कप करते हैं, तो आपको वजन कम करने में आसानी होती है। ग्रीन-टी आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, जिससे वेट लॉस में काफी मदद मिलती है।

मोटे अनाज

गेहूं और चावल जैसे अनाज में ग्लूटेन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, जो आपके वेट गेन का कारण बन सकती है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, मक्का आदि को शामिल कर लेना चाहिए। मोटे अनाज में मौजूद फाइबर की मात्रा आपको वेट लॉस में काफी मदद करती है।

ब्लैक टी

वेट लॉस को आसान बनाने के लिए आप अपनी डाइट में 1 कप ब्लैक टी को भी शामिल कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ब्लैक टी आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकती है। यदि आप रोजाना 1-2 कप ब्लैक टी का सेवन करते हैं, तो आपको वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article