अप्रैल खत्म हुआ और मई का महीना अपने शुरुआती दौर में है। हालांकि 2-4 दिन से आपको तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इस साल तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। जी हां मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है, कि इस साल तापमान काफी ऊपर जा सकता है। जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर देखने को मिलेगा। आज हम आपको लाइफस्टाइल से जुड़े 5 बदलाव बताने जा रहे हैं, जो गर्मी में आपकी सेहत का पूरा ख्याल रख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखें
गर्मी में तापमान कम होने पर शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए पसीना निकालता है। जिसके कारण हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जब यह पानी की कमी काफी ज्यादा हो जाती है, तो इसे डिहाइड्रेशन कहा जाता है। इसलिए गर्मी के दिनों में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीएं। इसके अलावा, नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, और फलों के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। ये आपके शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं।
हल्का भोजन करें
गर्मी में ज्यादा तापमान के कारण हमारा पाचन काफी प्रभावित होता है। भारी और ऑयली खाना खाने से बचें, क्योंकि ऐसा खाना पचने में ज्यादा समय लेता है और शरीर की गर्मी को और बढ़ा देता है। इसकी जगह मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा, और खीरा आदि खाएं। इन फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है। जो कम तापमान के लिए जरूरी होता है।
डेली एक्सरसाइज करें
गर्मी में लोग अक्सर एक्सरसाइज करने से परहेज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी में भी फिट रहने के लिए व्यायाम करना जरूरी है। हालांकि इन दिनों में एक्सरसाइज के समय का चयन सही होना चाहिए। गर्मी में आप सुबह या शाम के समय जब तापमान कम हो, तब हल्का व्यायाम करें।
धूप में जाने से बचें
गर्मी के मौसम में अपना ख्याल रखने के लिए जरूरी है कि आप सीधे धूप में जाने से बचें। गर्मी के दिनों में दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक तापमान बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इस समय घर के बाहर निकलना आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। यदि धूप में जाना जरूरी है भी तो खुद को पूरी तरह ढक कर रखें।
पर्याप्त नींद लेना है जरूरी
गर्मी में जब दिन के समय तापमान बहुत अधिक हो जाता है, तो रात इसके मुकाबले काफी ठंडी होती है। ऐसे में सोने के लिए आपको थोड़ा आरामदायक वातावरण मिल जाता है। लेकिन कभी-कभी ज्यादा तापमान होने से आपकी नींद में खलल पड़ जाता है। इसलिए ऐसे तापमान में सोने की कोशिश करें जहां आपकी नींद में खलल न पड़े। क्योंकि रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
